{"_id":"58502d124f1c1b745d649c98","slug":"homeless-women-and-young-girls-will-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर महिलाओं-युवतियों को मिलेगी छत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर महिलाओं-युवतियों को मिलेगी छत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
home
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेघर महिलाओं और युवतियों को भी अब आशियाना मिलेगा। जिला प्रशासन आवासीय मॉडल गृह योजना के तहत इन्हें रहने की जगह देगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने जगह भी चिन्हित कर ली है।जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कंडवाल ने बताया कि आवासीय गृह के लिए कनौजा में जमीन चिन्हित की गई है।
भवन के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रोजेक्ट मैनेजर को आवासीय गृह का नक्शा तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक बेघर महिलाओं को मेरठ स्थित नारी निकेतन भेजा जाता था लेकिन मुरादनगर स्थित कनौजा में सौ बेड वाला आवासीय मॉडल गृह बनने के बाद इन्हें गाजियाबाद में ही ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल शासन की ओर से बजट निर्धारित नहीं किया गया है। यूपीपीसीएल की ओर से नक्शा तैयार करने के बाद संभावित खर्च सामने आएगी, उसी के आधार पर शासन से बजट जारी होगा।ऐसी महिलाएं- युवतियां, जिनका साथ उनके परिवार ने छोड़ दिया है। अपनी मर्जी से घर छोड़ कर आने वाली महिलाओं को भी यहां जगह मिलेगी।
विज्ञापन
किसी महिला या युवती का परिवार या ससुराल वालों के साथ कोई केस चल रहा हो तो फैसला होने तक वह यहां रह सकेगी।गृह में भोजन का इंतजाम होगा। क्रियाशील रहने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट की क्लास लगाई जाएंगी। युवतियों और महिलाओं की काउंसलिंग के लिए चिकित्सक तैनात रहेंगे। इसके साथ ही लाइब्रेरी भी होगी।