फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Home guard's son robbed near DCP's office

Ghaziabad News: डीसीपी के कार्यालय के पास होमगार्ड के बेटे से की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Home guard's son robbed near DCP's office
साहिबाबाद। मोहननगर स्थित राजीव कॉलोनी निवासी होमगार्ड सुजीत गिरी व पूर्व पार्षद विभा देवी के बेटे से बदमाशों ने 34 हजार रुपये लूट लिए। डीसीपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

हवलदार ने मोहननगर अस्पताल के पास स्थित बैंक में बेटे को 34 हजार रुपये जमा करने के लिए भेजा था। रेकी करने के बाद बदमाश युवक को चाकू की नोक पर बैंक से बाहर डीसीपी कार्यालय तक ले गए। यहां युवक से नकदी लूटी और धक्का देकर कार में बैठकर भाग निकले। बेटे की सूचना पर पहुंचे होमगार्ड सुजीत ने पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सुजीत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11ः15 बजे वह अपने बेटे प्रिंस को 34 हजार रुपये देकर मोहननगर अस्पताल के पास स्थित बैंक के बाहर छोड़ गए थे।
एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में शिकायत मिलते ही लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में कई अहम बिंदु सामने आए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें कार भी दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed