फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Home guard beaten up in road rage, uniform torn, report

Ghaziabad News: रोडरेज में होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Home guard beaten up in road rage, uniform torn, report
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एबीईएस कट के पास तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने होमगार्ड को लाठी डंडों से पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। मामले में गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। होमगार्ड जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात को वह ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी ने उनको साइड मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो क्रेटा कार सवार युवकों ने उतरकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक युवक ने लोहे की रोड से उनके सिर पर भी वार किया। इसमें उनको काफी छोटें आई हैं। यह भी आरोप है कि विवाद में उनके गले से सोने की चेन भी गिर गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना जितेंद्र ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed