फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holika will be burnt at 11:30 pm after Bhadra ends

भद्रा खत्म होने के बाद रात 11:30 बजे जलेगी होलिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 11:30 pm after Bhadra ends
गाजियाबाद। इस बार होलिका दहन के दिन पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा। पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस बार होलिका दहन के लिए रात 11:30 बजे से शुभ साया है। इस दौरान रवि योग का भी संयोग बन रहा है। दूधेश्वरनाथ मंदिर, होली वाली गली सहित सभी प्रमुख स्थानों पर रात 11:30 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 10: 35 बजे तक चतुर्दशी है। उसके बाद पूर्णिमा आ जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह 10:35 बजे से लेकर रात 11:29 तक भद्रा का साया रहेगा। पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि होलिका पूजन के लिए भद्रा का विचार नहीं किया जाता है। भद्रा का विचार होलिका दहन के लिए होता है। उन्होंने बताया कि सुबह 08:06 बजे से 10:35 तक पूजन का मुहूर्त शुभ रहेगा। इसके अलावा 13:35 बजे से धृति योग, 11:36 से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद रात 11:30 के बाद होलिका दहन रवि योग में श्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन


होली वाली गली में 30 क्विंटल लकड़ी और 100 पराली के बंडल से होलिका जलाई जाएगी। शहर की सबसे बड़ी और पुरानी होली में सुबह से ही 800 किलो हलवे का प्रसाद बंटना शुरू हो जाएगा। आयोजक उस्ताद अशोक गोयल ने बताया कि होलिका दहन से पहले सुबह 11:00 बजे से मेला लगेगा। इसमें सभी को हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा। होलिका दहन रात 11:30 पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed