फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindu Yuva Vahini workers demonstrated at the tehsil

Ghaziabad News: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers demonstrated at the tehsil
मोदीनगर। नगर पालिका परिषद के सभासद सलमान की नेम प्लेट पर नाम से पहले श्री लगाने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसीपी के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड- 10 से सभासद सलमान की नेम प्लेट पर नाम से पहले श्री लगाने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। मामले में सलमान की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मधुर नेहरा के साथ एकत्रित होकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। मधुर नेहरा ने बताया कि जगतपुरी निवासी शुभम शर्मा 13 दिसंबर को वह किसी कार्य से कार्यालय गया था और वहां पर वार्ड 10 के सभासद सलमान के साथ उनका थोड़ा सा विवाद हो गया था। इस विवाद को कुछ लोगों ने आपस में बैठकर समाप्त कर दिया था। शुभम का कहना है कि अब सलमान की ओर से उन सहित चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देना और गाली गलौज सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। शिवम के अनुसार दर्ज कराई गई यह रिपोर्ट झूठी और मनगढ़ंत है। एसीपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed