{"_id":"622cb5a9f727567610739ae1","slug":"hindu-yuva-vahini-protest-at-muradnagar-police-station-demanding-removal-of-loudspeakers-from-religious-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के गेट पर पढ़ी गई हनुमान चालीसा: धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने की मांग, हिन्दू युवा वाहिनी ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के गेट पर पढ़ी गई हनुमान चालीसा: धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने की मांग, हिन्दू युवा वाहिनी ने दिया धरना
Sat, 12 Mar 2022 08:30 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Mar 2022 08:30 PM IST
सार
नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुरादनगर में धार्मिक स्थलों पर स्पीकर लगे हैं, जो तेज आवाज में सुबह से लेकर रात तक बजते हैं। जिसके कारण पढ़ने वाले बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
थाने के गेट पर बैठे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार शाम थाना परिसर में हंगामा करते धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं थाने के गेट पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय मानकों के अनुसार लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी और नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति के नेतृत्व में शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे कार्यकर्ता थाने के गेट पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुरादनगर में धार्मिक स्थलों पर स्पीकर लगे हैं, जो तेज आवाज में सुबह से लेकर रात तक बजते हैं। जिसके कारण पढ़ने वाले बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए मानकों के अनुसार ही लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति दी जाए करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर धरना दिया। जिसके कारण थाने के अंदर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच पुलिस व हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर ही बैठकर हनुमान चालीस का पाठ किया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी, नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति, नगर प्रभारी प्रशांत गुप्ता, निशांत त्यागी, अवनीश प्रधान, मोहित त्यागी आदि मौजूद रहे। सीओ सदर आकाश पटेल को ज्ञापन देकर हिंदू युवा वाहिनी ने धरना खत्म किया।