{"_id":"5fbc0adb8ebc3e9bf96c630f","slug":"help-delhi-in-corona-treatment-ghaziabad-city-news-gbd2091524199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड उपचार में दिल्ली की मदद करने को तैयारᅠ: अतुल गर्गᅠ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड उपचार में दिल्ली की मदद करने को तैयारᅠ: अतुल गर्गᅠ
विज्ञापन
कोविड के इलाज में दिल्ली की मदद को तैयार : अतुल गर्ग
गाजियाबाद। दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद एवं बागपत में भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार हुआ है। दिल्ली की अपेक्षा उप्र के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने भी यहां के मॉडल को सराहा है। जनपद के प्राइवेट हॉस्पिटल में करीब 80 फीसदी मरीज दिल्ली के ही भर्ती हैं। ऐसे में केजरीवाल सरकार को यूपी का मॉडल अपनाना चाहिए। ये बातें स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कही।
सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार यूपी से सहयोग मांगती तो योगी सरकार जनहित में इसके लिए तैयार हो जाएगी। राज्यमंत्री ने बताया कि योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में हर जिले में लैब बना दी है, इनमें से 20 शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक जिले में सीटी स्कैन जांच की जा रही है। एंबुलेंस की संख्या 24 सौ से बढ़ाकर एक हजार की गई है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाकर 34 कर दी गई है। लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली की आबादी लगभग डेढ़ करोड़ है, इसके मुकाबले जनपद की आबादी 50 लाख है। इसके बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के कारण कोरोना का संक्रमण निपटने में सक्षम हो रहे हैं।
कोरोना के नाम पर नहीं कर सकते अस्पताल परेशान
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि कोरोना के नाम पर किसी भी अस्पताल को मरीज और उसके तीमारदार को परेशान करने की छूट नहीं दी जा सकती है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीज की सभी टेस्टिंग व इलाज के रेट तय कर दिए हैं। इसके बावजूद यदि कोई इलाज के नाम पर गलत ढंग से से भुगतान के लिए दबाव डालता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । शिकायत मिलने पर 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल किसी में भी मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
सभी संक्रमितों के आंकड़े किए जा रहे हैं अपडेट
राज्यमंत्री ने दावा किया कि सभी संक्रमितों के आंकड़े अपडेट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आज भी बेहतर सुविधाएं हैं। वहां पर बेड भी खाली हैं, जो भी संक्रमित हो रहे हैं उनके इलाज की निशुल्क व्यवस्था है।