{"_id":"698f809079bff81f3808c79f","slug":"heavy-vehicles-banned-on-gt-road-from-6-pm-today-till-tomorrow-night-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-822872-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज शाम छह बजे से कल रात तक जीटीरोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज शाम छह बजे से कल रात तक जीटीरोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित
विज्ञापन
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुगम करने के लिए जीटी रोड पर रूट डायवर्जन किया है। जीटी रोड पर शनिवार की शाम छह बजे से रविवार को जलाभिषेक होने तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि लाल कुआं व नए बस स्टेशन के मध्य सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। लाल कुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी व्यावसायिक वाहन साजन मोड़ से दाहिने मुड़कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहा से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर होते हुए हापुड़ चुंगी आकर एएलटी चौराहा से मेरठ रोड होते हुए मेरठ तिराहा की रवाना किए जाएंगे।
मेरठ तिराहा से लाल कुआं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन जीटी रोड पर न जाकर मेरठ रोड होकर एएलटी चौराहा से हापुड़ चुंगी आकर विवेकानंद नगर फ्लाईओवर होते हुए साजन मोड़ से लाल कुआं की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
व्यावसायिक वाहनों का आवागमन चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा के मध्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन चौधरी मोड़ से आंबेडकर रोड होकर पुराना बस अड्डा से हापुड़ रोड और वहां से हापुड़ तिराहा होते हुए जाएंगे। इसी प्रकार नया बस अड्डा से लाल कुआं की ओर जाने वाले हल्के व्यावसायिक वाहन पटेलनगर फ्लाईओवर से न जाकर हापुड़ तिराहा से हापुड़ रोड होते हुए पुराना बस अड्डा से आंबेडकर रोड होकर चौधरी मोड़ से गंतव्य की तरफ जाएंगे।
हापुड़ चुंगी से सभी प्रकार के भारी/मध्यम व्यावसायिक वाहनों का परिचालन हापुड़ तिराहा की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त सभी वाहन एएलटी चौराहा से मेरठ रोड होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
पुराना बस अड्डा से कोई भी बस या अन्य भारी/मध्यम व्यावसायिक वाहन हापुड़ तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि इन्हें घूकना मोड़ से मेरठ रोड होकर गंतव्य को जाना होगा। जीटी रोड, आंबेडकर रोड, विजयनगर रेलवे पुल की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालु रामलीला मैदान घंटाघर में वाहन पार्क कर पैदल मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।