{"_id":"6aea36a653f1d4415b0d53d9","slug":"hearing-adjourned-in-case-involving-demand-for-a-bribe-in-exchange-for-home-loan-installments-shahibabad-news-c-30-gbd1013-1015352-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गृह ऋण की किस्त के बदले रिश्वत मांगने के मामले में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गृह ऋण की किस्त के बदले रिश्वत मांगने के मामले में टली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मथुरा के भूतेश्वर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के रिश्वत प्रकरण में मंगलवार को गवाह के नहीं पहुंचने से सुनवाई टल गई। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है।
सीबीआई के अनुसार, हंसराज नगर निवासी महेश गौतम ने मकान निर्माण के लिए बैंक से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। तीन लाख रुपये जारी करने के बाद बैंक ने शेष सात लाख रुपये रोक दिए। आरोप है कि तत्कालीन ऋण प्रबंधक सोनू सिकरवार ने किस्त जारी करने के बदले 50 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत लेने के आरोप में सोनू सिकरवार और बैंक कर्मचारी ऋषव कुमार को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन