{"_id":"6acfcba6a2ae0a05640bf3f9","slug":"health-services-affected-by-the-strike-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-150310-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। मुख्यालय के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएचओ, एएनएम समेत कई महत्वपूर्ण विभागीय कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीपीएम सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने यह जांच की। जिले में 113 सीएचओ, 65 एएनएम और 13 अन्य एनएचएम कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, कुल 191 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनकी अनुपस्थिति रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मरीजों को जांच, उपचार और अन्य सुविधाओं में परेशानी हो रही है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
निरीक्षण कर दर्ज की जा रही अनुपस्थिति
अस्पताल, ब्लॉक और जिला स्तरीय कार्यालयों में उपस्थित नहीं रहने वाले एनएचएम कर्मियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में बुधवार को निरीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
— डॉ. किशोर आहूजा, सीएमओ