{"_id":"6754b24e5138a8f1460c0459","slug":"health-of-air-deteriorated-in-loni-and-indirapuram-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-114066-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी व इंदिरापुरम में बिगड़ी हवा की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी व इंदिरापुरम में बिगड़ी हवा की सेहत
विज्ञापन
साहिबाबाद। तापमान गिरने के साथ ही एक्यूआई में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 175 दर्ज हुआ, जो कि खराब श्रेणी के करीब है। वहीं सबसे जहरीली हवा इंदिरापुरम एवं लोनी की रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार पहुंच गया।
दो दिन से लगातार चारों स्टेशन का एक्यूआई बढ रहा है। संजयनगर एवं वसुंधरा को छोड़ अन्य जगह की हवा सांस लेने के लायक नहीं है। शनिवार को सबसे जहरीली हवा इंदिरापुरम की रही, यहां का एक्यूआई 212 मापा गया। वहीं, लोनी का एक्यूआई 205 रहा जो खराब श्रेणी में दर्ज होता है। दिसंबर के पहले दिन से शहर की हवा में सुधार चल रहा था। नवंबर के मुकाबले जहां दिसंबर के पहले दिन से शहर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई वहीं अगले दिन से शहर की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सबसे साफ 4 एवं 5 दिसंबर की हवा रही लेकिन एक बार फिर दो दिन से शहर का एक्यूआई बढ़ रहा है और खराब श्रेणी के करीब पहुंच रहा है।
शहर के चार स्टेशनों में दो स्टेशन की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि दो स्टेशन अभी संतोषजनक श्रेणी में है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि एक्यूआई में उतार चढ़ाव होता रहता है। दिल्ली एनसीआर में सबसे सुधरी हुई हवा गाजियाबाद की ही है।