फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   health department handed over post-mortem report of martyred soldier Saurabh Deshwal to police

गाजियाबाद में सिपाही की हत्या: गन शॉट से हुई सौरभ की मौत... पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा; सवाल- किसने मारी गोली

Wed, 28 May 2025 03:30 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 May 2025 03:30 PM IST
सार

गौतमबद्धनगर के फेस-तीन थाने के सिपाही सौरभदेशवाल की हत्या में लिप्त बवालियों की तलाश में पुलिस ने गाजियाबाद के नहाल गांव में सोमवार रात से मंगलवार तक कई घरों में छापे मारे। शहीद सिपाही सौरभ देशवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सौंप दी है।

विज्ञापन
health department handed over post-mortem report of martyred soldier Saurabh Deshwal to police
सिपाही सौरभ देशवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद सिपाही सौरभ देशवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सौंप दी है। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक गोली दाएं कान के पीछे से होकर माथे के बाएं ओर से निकली है। गोली सिर के आरपार होने और इससे बॉडी शॉक यानी उम्मीद से अधिक रक्त निकलने के कारण पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्त्व न मिलने के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है। सिपाही के सिर में नजदीक से गोली लगी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बाइक सवार तीन पुलिसकर्मियों को गांव से निकलने के दौरान घेरा गया।

विज्ञापन


बाइक पर सिपाही सौरभ देशवाल भी सवार थे। ग्रामीणों ने फायरिंग की तो अचानक सिर में गोली अब्दुल रहमान से हुई पुलिस की मुठभेड़ पीएसी की टीम 24 घंटे तैनात पीएसी की एक कंपनी सिफ्टवार 24 घंटे नहाल गांव में तैनात है। पुलिस की क्राइम ब्रांच सहित पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि हमलावर मुर्सलीन की पहचान वारदात के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से की गई है। मुर्सलीन ने स्वीकारा है कि उसने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम से अपने साथी कादिर को छुड़ाने का प्रयास किया। शोर मचाकर टीम पर झपटा मारा था। 

विज्ञापन

health department handed over post-mortem report of martyred soldier Saurabh Deshwal to police
वांछित अपराधी कादिर - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी से की जा रही पहचान 
डीसीपी के अनुसार आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और सुबूतों के आधार पर करके ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। बेकसूर लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस सिर्फ नहाल में बीते रविवार रात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने व सिपाही सौरभ की गोली मारकर हत्या करने वालों को ढूंढ रही है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को कादिर उर्फ मंटर, अब्दुल सलाम, अब्दुल खालिक और नन्ह निवासी नहाल के साथ-साथ मुशाहिद निवासी ढबारसी को जेल भेजा था। इनमें नन्हू और अब्दुल सलाम पुलिस की गोली लगने से घायल भी हो गए थे। 

लगने से सौरभ बाइक से नीचे गिर गए। सिर में गोली आरपार होने से उनकी मौत हो गई। बाइक से गिरने के दौरान दोनों घुटने और एक कोहनी सड़क पर घिसटने के जख्म पोस्टमार्टम में उजागर किए गए हैं। गोली का खोखा बरामद नहीं सौरभ को गोली किस हथियार से लगी? इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है। मसूरी और गौतमबुद्धनगर फेस-तीन की टीम ने घटनास्थल पर खोखा बरामद करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सौरभ को नजदीक से मारी गई गोली कान के पीछे लगी थी और काफी बड़ा होल बनाकर बाहर निकली। संभावना जताई जा रही है कि भीड़ में से किसी ने पिस्टल से फायरिंग की थी। 

विज्ञापन

health department handed over post-mortem report of martyred soldier Saurabh Deshwal to police
सिपाही सौरभ देशवाल और आरोपी कादिर - फोटो : अमर उजाला

दो दिन में 15 आरोपी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली 
गौतमबद्धनगर के फेस-तीन थाने के सिपाही सौरभदेशवाल की हत्या में लिप्त बवालियों की तलाश में पुलिस ने गाजियाबाद के नहाल गांव में सोमवार रात से मंगलवार तक कई घरों में छापे मारे। दूसरे दिन मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर को छुड़ाने के लिए टीम पर हमला करने के आरोपी अब्दुल रहमान समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल रहमान को मसूरी झाल के पास पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उसके पैर मैं गोली लगी है। दो दिन में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 31 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। जावेद पुत्र शमशाद, मुर्सलीन पुत्र चांद इनाम, महताब निवासी मोहल्ला कुरेशियान गांव नहाल थाना मसूरी और मेहराज निवासी ढवारसी, हसीन निवासी मोहल्ला मोर्टरान नहाल, जावेद पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला सलोत्री नहाल, मुर्सलीन पुत्र हसरत निवासी नहाल को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

health department handed over post-mortem report of martyred soldier Saurabh Deshwal to police
सिपाही सौरभ देशवाल की फाइल फोटो और आरोपी - फोटो : संवाद

अलग-अलग थानों में बंद आरोपी गोली मारने वाले की पहचान नहीं 
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने जांच में जुटीं पांच टीमों को सिपाही सौरभ देशवाल को गोली मारने वाले की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। क्योंकि जेल भेजे गए छह आरोपियों में किसी ने भी सिपाही को गोली मारने की बत स्वीकार नहीं की है। हिरासत में लिए गए लोगों को वेव सिटी, मुरादनगर, निवाड़ी, मसूरी और मोदीनगर थानों में रखा गया है। इनसे अलग-अलग टीमें पूछताछ कर रही हैं। पांचों टीमें फिलहाल सिपाही सौरभ को गोली मारने वाले की पहचान नहीं कर पाई हैं। 

health department handed over post-mortem report of martyred soldier Saurabh Deshwal to police
गोली लगने के बाद पड़ा घायल सिपाही - फोटो : संवाद

15 मुकदमे दर्ज हैं अब्दुल पर
डीसीपी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम मसूरी झाल के तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक बाइक सवार कच्चे रस्ते से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसल कर गिर गई और जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। अभियुक्त की पहचान हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रहमान निवासी नहाल थाना मसूरी गाजियाबाद के रूप में हुई है। अब्दुल भी नहाल गांव में हुए बवाल और सिपाही की हत्या में वांछित था। अब्दुल रहमान के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। अब्दुल रहमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें: UP: न आमदगी दर्ज कराई, न किया मुखबिर पर विश्वास; नोएडा से निकले थे सादी वर्दी में सौरभ संग सात पुलिसकर्मी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed