फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Health care system to be used for paralysis patients

पैरालिसिस मरीजों का सहारा बनेगा हेल्थ केयर सिस्टम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Health care system to be used for paralysis patients
हाईटेक इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने पैरालिसिस मरीजों के लिए तैयार किया हेल्थ केयर सिस्टमl - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- लॉकडाउन में हाईटेक इंस्टिट्यूट के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन फाइनल ईयर के छात्रों का कारनामा - पैरालिसिस हेल्थ केयर सिस्टम से मरीज परेशानी से जुड़ा परिजनों को भेज सकेंगे मैसेज - सिस्टम को पैरालिसिस मरीज की व्हीलचेयर में किया जा सकता है फिट प्रद्युम्न उपाध्याय गाजियाबाद। लॉकडाउन में एनएच-9 स्थित हाईटेक इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने पैरालिसिस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए हेल्थ केयर सिस्टम तैयार किया है।व्यक्ति को पैरालिसिस का अटैक पड़ने पर उसके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। मरीजों को बोलने में परेशानी के साथ तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए पैरालिसिस पेशेंट हेल्थ केयर सिस्टम के जरिए मरीज कोई परेशानी या किसी चीज की जरूरत होने पर तुरंत अपने परिजनों से संपर्क कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को हाईटेक इंस्टीट्यूट के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन फाइनल ईयर के छात्र आशुतोष पांडे, दीपक कुमार, रोशन और राधा कृष्ण ने मिलकर तैयार किया है। विद्यार्थियों ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत लॉकडाउन शुरू होने से एक सप्ताह पहले की थी। आशुतोष पांडे ने बताया की पैरालिसिस पेशेंट हेल्थ केयर सिस्टम प्रोजेक्ट के दो हिस्से हैं। पहला ट्रांसलेशन और दूसरा रिसीवर है। दोनों सिस्टम मरीज की व्हीलचेयर के साथ जुड़े हुए हैं। अगर मरीज को कोई परेशानी या फिर किसी वस्तु की जरूरत है तो वह ट्रांसमीटर में लगे 4 सीटों की मदद से अपना संदेश परिजनों तक भेज सकता है। प्रोजेक्ट में पहला स्विच वॉशरूम के लिए, दूसरा स्विच फूड रिक्वायरमेंट के लिए, तीसरा स्विच लाइट और बाजार साउंड के लिए और चौथा आखरी स्विच इमरजेंसी कॉल के लिए है। अगर मरीज अपनी जरूरत के अनुसार किसी स्विच को प्रेस करता है तो यह संदेश परिजनों के मोबाइल के साथ-साथ प्रोजेक्ट में लगे डिस्प्ले पर भी आने लगेगा। इस प्रोजेक्ट में ट्रांसमीटर रिसीवर, एलसीडी डिस्पले, वोल्टेज रेगुलेटर, एचटी12डी डिकोडर, डीपीडीटी स्विच और क्लस्टर व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। -- लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में रहकर प्रोजेक्ट को किया तैयार हाईटेक इंस्टिट्यूट के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के विद्यार्थियों ने लॉकडाउन के बीच पैरालिसिस पेशेंट हेल्थ केयर सिस्टम को तैयार किया है। लॉकडाउन के कारण कॉलेज बंद होने के बावजूद विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों से ही इस प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाया। रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रोजेक्ट पर घंटों काम कर उसे तैयार किया। लॉकडाउन के बीच प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. विहंग गर्ग, निदेशक डॉ धीरज गुप्ता नए विद्यार्थियों को बधाई दी। --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed