{"_id":"5df7c7c58ebc3e880f003ac2","slug":"health-camp-in-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd1903366189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करें सफाई, स्वस्थ रहेंगे दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करें सफाई, स्वस्थ रहेंगे दांत
विज्ञापन
नियमित करें सफाई, स्वस्थ रहेंगे दांत
गाजियाबाद। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रविवार को शास्त्रीनगर स्थित जे-ब्लॉक पार्क में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। आईटीएस डेंटल कालेज के सहयोग से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों ने लोगों को सेहतमंद रहने के गुर बताए और दांतों की देखभाल संबंधी टिप्स भी दिए। चिकित्सकों ने बताया कि दांताें की नियमित सफाई से दांत जल्दी नहीं गिरेंगे।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 128 मरीज पहुंचे, जिसमें से 92 लोगाें के दांतों की जांच और इलाज किया गया। 49 मरीजों को फिजियोथैरेपी संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में 46 मरीजों के दांतों की सफाई हुई। 12 लोगों के दांतों में चिकित्सकों ने मसाला भरा। छह लोगाें का दांत खराब होने पर निकाला गया। इस दौरान 12 बच्चों के दांतों पर फ्लूराइड लगाया गया। डा. रितु गुप्ता के नेतृत्व में शिविर संचालित किया गया। दांतों को लंबे समय तक ठीक रखने के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई और नियमित दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह लोगों को चिकित्सकों ने दी।
---
इन डाक्टर्स ने की जांच
डा. लवण्या, डा. सना बशीर, श्रेया, शिवानी, स्नेहा, तान्या ने मरीजों की जांच की। आशीष, राहुल, उमेश, तेजेंद्र ने शिविर में सहयोग किया। शिवानी और कृतिका ने मरीजों को फिजियोथैरेपी संबंधी परामर्श दिया।
विज्ञापन
---
कोट्स
---
दांतों में ठंडा, गर्म रहने पर दर्द और झनझनाहट रहती थी। इसके उपचार संबंधी परामर्श चिकित्सकों ने दिया।
- ममता
---
दांतों की सफाई के बाद चिकित्सकों से देखभाल को लेकर जानकारी दी। बच्चाें को भी शिविर में चिकित्सकों को दिखाया।
- गीता
---
शरीर में दर्द रहता था। चिकित्सकों ने उपचार किया और स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। नियमित टहलने की सलाह दी।
- ननका
---
चिकित्सकों ने शिविर में सही उपचार का परामर्श दिया। इसके अलावा दांताें की देखभाल को लेकर भी जानकारी शिविर में मिली।
- भगवती