{"_id":"58332e224f1c1bba06b3a549","slug":"head-to-the-metro-is-just-51-million-of-the-new-gda","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बस अडडा मेट्रो के लिए जीडीए ने दिए 51 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बस अडडा मेट्रो के लिए जीडीए ने दिए 51 करोड़
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जीडीए ने 51 करोड़ रुपये और दिए हैं। 2210 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में जीडीए अब तक अपने हिस्से के कुल 491 करोड़ रुपये दे चुका है।जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने सोमवार को बताया कि जीडीए ने सितंबर के बाद फिर 51 करोड़ की राशि जारी की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जीडीए अपने हिस्से का 620 करोड़ ही अदा करेगा। उधर, डीएमआरसी का कहना है कि जीडीए से 1484 करोड़ का करार हुआ है। आवास विकास परिषद, यूपीएसआईडीसी और नगर निगम से उसके हिस्से की राशि लेकर डीएमआरसी को पेमेंट करने की जिम्मेदारी जीडीए की है।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक आवास विकास परिषद ने 50 करोड़ और यूपीएसआईडीसी ने तीन करोड़ ही दिए हैं, नगर निगम ने तो अब तक एक भी पैसा नहीं दिया है। वहीं, केंद्र अपने हिस्से की बीस फीसदी राशि मेट्रो प्रोजेक्ट के संशोधित बजट के प्रदेश कैबिनेट में पास होने केबाद ही देगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल तो काम चल रहा है लेकिन अब आगे राशि मिलने में लेटलतीफी हुई तो यह प्रोजेक्ट देर हो सकता है। प्रोजेक्ट के पूरे होने का निर्धारित लक्ष्य दिसंबर 2017 है।