{"_id":"58a1f6c04f1c1b5f7ed84d76","slug":"he-has-sent-a-rose-flower","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘... एक फूल उसने भेज दिया है गुलाब का’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘... एक फूल उसने भेज दिया है गुलाब का’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
rose flower
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तस्वीर मैंने मांगी है, शोखी तो देखिए, इक फूल उसने भेज दिया है गुलाब का’। गुलाब को बेशकीमती बताती ये लाइनें वैलेंटाइंस डे पर गुलाब के कारोबार पर फिट बैठती दिख रहीं हैं। वैलेंटाइंस डे सोमवार की गुलाब देने की रवायत है जिसमें रात 12 बजे ही फूल देने का फैशन तेजी से बढ़ है, इसी का नतीजा है कि एक दिन पहले ही देसी और
विज्ञापन
विदेशी गुलाब के दाम आसमान छूने लगे और मंगलवार को इनकी कीमत और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।अमूमन 10 रुपये का बिकने वाला भारतीय गुलाब सोमवार की सुबह तक 20 रुपये का हो गया और शाम होते-होते इसी कीमत 50 रुपये पहुंच गई। विदेशी गुलाब की कीमत तो दोगुनी पहुंच गई।
विज्ञापन
सुबह तक जो विदेशी गुलाब 30 रुपये का बिक रहा था, वह शाम को सौ रुपये पर बेजा जाने लगा। शहर के फ्लोरिस्ट्स ने वैलेंटाइंस डे पर कोई मौका भुनाने में कसर नहीं छोड़ी। फ्लोरिस्ट धर्मवीर शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम तक गुलाब के फूलों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
बुके की भी बुकिंग होने लगी। अधिक डिमांड होने की वजह से कई बार गुलाब नहीं मिलता है, ऐसे में लोगों ने बुकिंग कराई। सरप्राइज बुके भी आर्डर किए गए हैं।शहर के फ्लोरिस्ट ने बताया कि मंगलवार की सुबह अगर पर्याप्त गुलाब नहीं आया तो दाम दोगुने हो सकते हैं।
असल में, गुलाब की डिमांड मंगलवार को दो से तीन गुनी हो जाने की उम्मीद है, ऐसे में सप्लाई कम रहने की संभावना जताई जा रही है।वैलेंटाइन डे की शॉपिंग के चलते मॉल्स भी प्यार के रंग में रंग दिख रहे हैं। ओप्यूलेंट मॉल में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। माल मैनेजर रोविश त्यागी ने बताया कि मंगलवार को फुट फॉल बढ़ने की उम्मीद है।
ऑन द स्पॉट इवेंट्स भी रखे गए हैं। इसके साथ ही स्टोर्स ने लव बर्ड ऑफर दिए हैं। रेस्टोरेंट के साथ ही ज्वैलरी की खरीद पर भी छूट मिल रही है।वैलेंटाइन-डे पर अपने अजीज को सबसे खास उपहार देने के लिए युवाओं ने सोमवार को खूब दौड़ लगाई।
दिल की बात और भावनाओं का इजहार के लिए एक अदद उपहार खरीदने के लिए युवाओं ने घंटों गिफ्ट गैलरी में गुजारे। युवाओं को लुभाने के लिए गिफ्ट गैलरी वालों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस बार वैलेंटाइन बास्केट युवाओं के दिल के पास रही।
बास्केट को भरने के लिए छोटे-छोटे उपहार खरीदने के लिए काफी माथापच्ची भी हुई। वहीं, बास्केट जब भरी तो वह 3000 से 5500 रुपये तक जाकर बैठी। लेकिन खास दिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने पॉकेट की ओर नहीं देखा। वहीं, गिफ्ट गैलरीज में ग्रीटिंग कार्ड, क्रिस्टल हार्ट और रोजेज की नई रेंज भी आकर्षण का केंद्र रही।
महानगर के मॉल भी वैलेंटाइन-डे के रंग में रंगे नजर आए। गौड़ मॉल में आर्चीज गैलरी के संचालक सीके जैन ने बताया कि इस बार बास्केट की सबसे ज्यादा मांग है। बास्केट में अपनी मनपसंद के कई गिफ्ट को रखकर दिया जा रहा है। इसके अलावा क्रिस्टल के गिफ्ट, परफ्यूम, ज्वैलरी और सॉफ्टटॉयज की मांग भी ज्यादा है।
कार्ड की रेंज 100 रुपये से 1500 रुपये, सॉफ्टटॉयज 300 रुपये से 6000 रुपये और अन्य गिफ्ट की रेंज 3000 तक में है।कहते हैं कि जीवन के मुश्किल दौर में ही प्यार की ताकत का पता चला है, यही ताकत ही आपको प्यार के सच्चे मायने बताती है। वैलेंटाइंस डे हर वर्ष आता है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो मुश्किलों के बावजूद इसे निभाने में पीछे नहीं हटे।
यह मिसाल ही हैं। जरा से उतार-चढ़ाव पर जीवन भर का साथ छोड़ देने वालों के लिए नजीर हैं। सिर्फ प्यार करना ही काफी नहीं, ये कोई मुश्किल भी नहीं लेकिन इसे निभाना बेहद मुश्किल है। यही प्यार के असल मायने हैं।