फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harnandipuram and Aerocity to be connected to Metro and Namo Bharat via e-buses.

Ghaziabad News: ई-बसों के जरिये मेट्रो व नमो भारत से जुड़ेंगे हरनंदीपुरम और एयरोसिटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Harnandipuram and Aerocity to be connected to Metro and Namo Bharat via e-buses.
गाजियाबाद। एयरोसिटी और हरनंदीपुरम आवासीय योजना के साथ शहर में नया ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) नगर निगम की मदद लेगा। अक्तूबर में योजना लॉन्च करने से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की पूरी रूपरेखा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हरनंदीपुरम की डीपीआर भी इसी महीने तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

जीडीए के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि हरनंदीपुरम और एयरोसिटी को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत ई-बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है। ये बसें नई योजनाओं को शहर के प्रमुख हिस्सों से जोड़ेंगी। बसों की संख्या और रूट का निर्धारण बोर्ड बैठक में प्रस्ताव आने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

----
प्रमुख मार्गों पर ई-बसों को प्राथमिकता
हरनंदीपुरम, एयरोसिटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने के लिए छह लेन की बंधा रोड, एनपीआर और आउटर रिंग रोड विकसित की जा रही हैं। ये शहर के प्रमुख मार्ग होंगे। इन मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में यहां ई-बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जरूरत के अनुसार बस स्टैंड भी विकसित किए जाएंगे। ई-बस सेवा शुरू होने से हरनंदीपुरम और एयरोसिटी के निवासी मेट्रो और नमो भारत नेटवर्क से आसानी से जुड़ सकेंगे। इससे योजना क्षेत्र से शहर के किसी भी हिस्से में आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed