फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   harassment and taunts of wife and in-laws man committed suicide by consuming insecticide

भावुक कर देगा मौत से पहले मनीष का ये वीडियो: पत्नी के ताने से हो चुका था तंग, पति के जमीन पर थी वर्षा की नजर

Sun, 21 Sep 2025 09:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 09:06 PM IST
सार

 शादी के बाद से ही वर्षा और उसके मायके वाले पैतृक संपत्ति नाम कराने के लिए मनीष को प्रताड़ित करते थे। हर्ष कुमार ने बताया कि बीते माह वर्षा अपने मायके चली गई। भाई मनीष कुमार बीते आठ सितंबर को वर्षा को लेने ससुराल गया था। वहां ससुराल वालों ने मनीष कुमार पर पैतृक संपत्ति पत्नी वर्षा के नाम कराने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
harassment and taunts of wife and in-laws man committed suicide by consuming insecticide
मृतक मनीष का मरने से पहले का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी युवक मनीष कुमार ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना व ताने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। मनीष को उपचार के लिए पिलखुवा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

पिलखुवा से सटे भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी किसान मनीष कुमार गुलाब की खेती करते थे। मनीष कुमार और छोटे भाई हर्ष कुमार की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व जनपद बुलन्दशहर के थाना अहमदगढ़ स्थित गांव ककरियां खेरा निवासी चचेरी बहनों से हुई थी। मनीष कुमार की शादी अनिल की पुत्री वर्षा के साथ हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही वर्षा और उसके मायके वाले पैतृक संपत्ति नाम कराने के लिए मनीष को प्रताड़ित करते थे। हर्ष कुमार ने बताया कि बीते माह वर्षा अपने मायके चली गई। भाई मनीष कुमार बीते आठ सितंबर को वर्षा को लेने ससुराल गया था। वहां ससुराल वालों ने मनीष कुमार पर पैतृक संपत्ति पत्नी वर्षा के नाम कराने का दबाव बनाया। संपत्ति नाम नहीं कराने पर मनीष कुमार को अपमानित किया। 

विज्ञापन

धमकाया कि अगर पैतृक संपत्ति पत्नी वर्षा के नाम नहीं कराई तो पूरे परिवार को झूठे मुकदमें में जेल भिजवा देंगे। इसके साथ ही ससुराल वालों ने मनीष कुमार को अपमानित करते हुए ताना दिया कि अगर संपत्ति वर्षा के नाम नहीं करा सकता तो जहर खाकर मर जाना पर कभी हमारे घर मत आना। मनीष कुमार ने ससुराल से लौटने के बाद 10 सितंबर को कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने मनीष कुमार को पिलखुवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग एक सप्ताहभर उपचार के बाद बीते बृहस्पतिवार को मनीष ने दम तोड़ दिया। 

मनीष ने मौत से पहले अपने बयान दिए। मनीष के बयान का वीडियो सोश्ल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार रात भाई हर्ष कुमार ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर अनुसार पत्नी वर्षा,ससुर अनिल,चचिया ससुर सुनील और वर्षा की दादी निवासी गांव ककरियां खेरा जनपद बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed