फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Har har Mahadev Gunje the mandir

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Sat, 25 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev Gunje the mandir
दूधेश्वरनाथ मंदिर में दूध चढ़ाते मेयर अशु वर्मा - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालय हर-हर महादेव और जय भोले भंडारी के जयकारों से गूंज उठे। दूधेश्वरनाथ मंदिर के साथ ही नेहरू नगर शिव मंदिर, कविनगर स्वयंभू शिव मंदिर, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए सबसे ज्यादा भीड़ श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में रही। यहां बृहस्पतिवार देर रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था जो शुक्रवार शाम तक चला। मंदिर में बृहस्पतिवार रात से ही भक्तों की जो लाइन लगनी शुरू हो गई, जो शुक्रवार को दोपहर बाद तक एमएमजी जिला अस्पताल तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आमजन के साथ ही कांवड़िये भी जय बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिर में पहुंचे और जलाभिषेक किया। दूधेश्वरनाथ मंदिर में करीब पांच लाख शिव भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को मंदिर में शिवलिंग को उज्जैन के महाकाल के रूप में सजाया गया और भव्य आरती की गई। भगवान शिव को 108 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। जलाभिषेक और आरती के बीच मंदिर की सुरक्षा की कमान पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस के लोगों ने संभाली। 

महिला व पुरुष वालंटियर्स ने भक्तों की हर संभव मदद की और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी। दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल द्वारा मंदिर को फूलों, गुब्बारों और लाइटिंग से भव्य रूप से सजाया गया।

मंदिर की व्यवस्था संभालने में समाजसेवी धर्मपाल गर्ग, महंत नारायण गिरी, सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन अनिल अग्रवाल, सांवलाराम सुथार, अनुज गर्ग का विशेष सहयोग रहा। 


जलाभिषेक को पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और सांसद की पत्नी
मंदिर में आम जनता के साथ ही खास लोग भी अपने परिवार के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे।  सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह, एसएसपी गाजियाबाद दीपक कुमार व उनकी पत्नी, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल व उनकी सास, सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह, एसपी क्राइम प्रवीन रंजन सिंह, एसपी कंट्रोल रूम, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, जीडीए ओएसडी नितिन मदान आदि ने मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके साथ ही पूर्व विधायक सुरेश बंसल भी जलाभिषेक करने पहुंचे। बिग बॉस से विवादों में आए बाबा ओम भी मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे।



भगवान शिव की बारात निकाली
दूसरी ओर अंबेडकर रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव और माता पार्वती की बारात निकाली गई। आस्था संस्कार परिवार की सदस्यों ने इस बारात में विशेष सहयोग दिया। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed