{"_id":"627a1a5ea47ab844585a6e6d","slug":"hapur-two-accidents-5-deaths-read-tragic-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: दो हादसों में सगे भाईयों और पिता-पुत्री समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: दो हादसों में सगे भाईयों और पिता-पुत्री समेत पांच की मौत
Tue, 10 May 2022 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 May 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ में हुई एक दुर्घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई और पिता पुत्री शामिल हैं। दोनों परिवारों में मौत के बाद कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी कृष्णपाल (50) अपने भाई चंद्रपाल (65) और गांव के ही हीरालाल (55) सोमवार रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से गुलावठी जा रहे थे। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे 334 ब्रजनाथपुल नहर पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना में मुरादनगर के मोहल्ला नूरगंज निवासी सलमान (38) अपनी पत्नी शबाना, दो पुत्री आफिया (7) व अज्जा के साथ मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर हापुड़ अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। जैसे ही बाइक मोदीनगर रोड पर हापुड़ में गांव बदनौली के समीप पहुंची तो सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सलमान और उसकी पुत्री आफिय़ा ने दम तोड़ दिया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद कैंटर और कार को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।