{"_id":"66a115b8a213a59c2609dc54","slug":"hapur-rama-hospital-case-delegation-meets-akhilesh-yadav-regarding-victim-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hapur Rama Hospital Case: पीड़ित को लेकर अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंंडल, लखनऊ किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Rama Hospital Case: पीड़ित को लेकर अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंंडल, लखनऊ किया तलब
Wed, 24 Jul 2024 10:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:50 PM IST
सार
रामा मामले में पीड़ित को लेकर अखिलेश यादव से प्रतिनिधिमंंडल ने मुलाकात की। अखिलेश यादव ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट के साथ लखनऊ तलब किया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामा मेडिकल कालेज मामले में बुधवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीडि़त जावेद के साथ दिल्ली में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिला। अखिलेश यादव ने मामले में पीडि़त को विस्तृत रिपोर्ट के साथ लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
बिजनौर निवासी जावेद ने अपनी मां जुबेदा को कमर के ट्यूमर के आपरेशन के लिए रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। लेकिन लगातार रक्तस्रात होने पर उसने चिकित्सकों से केस समरी मांगी ताकि अपनी मां को किसी और अस्पताल में दिखा सके। केस समरी न देने पर पीडि़त का अस्पताल से विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, कोतवाल और दरोगा पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान और पीडि़त जावेद के साथ सपा का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिला था। उन्होंने मामले की विस्तृत रिपोर्ट के साथ सभी को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया जाएगा और पीडि़़त को न्याय दिलाया जाएगा। एडवोकेट अनिल आजाद ने कहा कि रामा मेडिकल कालेज का एक हिस्सा ग्रीन बैल्ट में बना हुआ है। लेकिन अधिकारी जानकर भी कार्रवाई नहीं कर रहे है। इस अवसर पर इकबाल कुरैशी, संजय गर्ग, सीमा तनेजा, श्याम सुंदर भर्जी, संजय यादव, अख्तर मलिक मौजूद रहे।