फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur rajyarani express attendant falls in kali river leg broken

हापुड़: राज्यरानी एक्सप्रेस से कालीनदी में गिरा अटेंडेंट, पैर की हड्डी टूटी

Sat, 11 Mar 2023 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Mar 2023 04:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टेहरका निवासी संजीव कुमार रेलवे में तैनात है। शनिवार को उसकी ड्यूटी राज्यरानी एक्सप्रेस में एसी कोच में थी। संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह ट्रेन में खिड़की के पास बने स्टोर का गेट खोल रहा था, जो जाम था

विज्ञापन
Hapur rajyarani express attendant falls in kali river leg broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ में रफ्तार से दौड़ती राज्यरानी एक्सप्रेस से एसी कोच का अटेंडेंट शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बहती काली नदी में गिर गया। उसके पैर में फ्रेक्चर आया है, किसी तरह घायल को गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है, पीडि़त अटेंडेंट झांसी रेफर किए जाने का अनुरोध करता रहा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के टेहरका निवासी संजीव कुमार रेलवे में तैनात है। शनिवार को उसकी ड्यूटी राज्यरानी एक्सप्रेस में एसी कोच में थी। संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह ट्रेन में खिड़की के पास बने स्टोर का गेट खोल रहा था, जो जाम था। तेजी से खींचा तो हैंडल निकल कर हाथ में आ गया। संतुलन बिगडऩे से वह सीधे ट्रेन से नीचे गिरा।
विज्ञापन


यह हादसा काली नदी के ऊपर हुआ, गनीमत रही कि संजीव कुमार घांस पर गिरे, पानी में गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को गढ़ रोड सीएचसी लेकर आयी। जांच में संजीव कुमार के पैर में फ्रेक्चर मिला, साथ ही शरीर पर कई अन्य स्थानों पर भी चोट आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर उपचार के लिए घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया। इस दौरान आरपीएफ के जवान भी अस्पताल आ गए। संजीव कुमार ने झांसी के लिए रेफर करने का अनुरोध भी किया। लेकिन चिकित्सकों ने इसमें असमर्थता जता दी।

घायल को उपचार देकर किया है रेफर
ट्रेन से गिरकर घायल हुए संजीव कुमार को उपचार देकर रेफर कर दिया गया है। हालत सामान्य है, पैर में फ्रैक्चर आया है।- डॉ.दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed