फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

टीएमयू के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला हापुड़ की महिला दंत चिकित्सक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गाजियाबाद : मोदीनगर रोड स्थित शिव नगर कालोनी में मृतक छात्रा के घर के बाहर खड़े लोग. - फोटो : HAPUR
टीएमयू के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला हापुड़ की महिला दंत चिकित्सक का शव
विज्ञापन

मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र स्थित टीएमयू (तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी) के एक हॉस्टल के कमरे में सोमवार दोपहर महिला दंत चिकित्सक का शव फंदे से लटका मिला। वह बीडीएस की डिग्री लेने के बाद एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने दो युवकों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हापुड़ जनपद के धौलाना थानाक्षेत्र के शाहबुद्दीन नगर निवासी प्रमोद चौधरी का परिवार हापुड़ में मोदीनगर रोड स्थित शिव नगर में रहता है। प्रमोद की 25 वर्षीय बेटी डॉ. वैशाली चौधरी बीडीएस की डिग्री लेने के बाद टीएमयू से एमडीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वैशाली टीएमयू के हॉस्टल की चौथी मंजिल के कमरा नंबर 437 में दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। वैशाली की एक रूममेट अपने घर गई हुई है। दूसरी साथी सोमवार सुबह डेंटल कॉलेज चली गई। वैशाली कमरे पर ही रुक गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे रूममेट डेंटल कॉलेज से हॉस्टल लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वैशाली का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से बंधे फंदे पर लटका नजर आया। उसके शोर मचाने पर हॉस्टल वार्डन सुषमा भदौरिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मामले की जानकारी टीएमयू प्रशासन को दी। कुछ ही देर में टीएमयू के निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर और निदेशक हॉस्पिटल डवलपमेंट एवं प्लानिंग विपिन जैन वहां आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ और पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और दरवाजा तुड़वा कर शव कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सैंपल लिए। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला बताया।
सूचना मिलने पर छात्रा के पिता प्रमोद चौधरी व अन्य परिजन मुरादाबाद पहुंच गए। पिता ने बताया कि रविवार रात में बेटी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने कोई परेशानी नहीं बताई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में दो युवकों आशीष जाखड़ और समर्थ पर शक जताते हुए इनके कारण बेटी के खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 में केस दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी मुरादाबाद : टीएमयू के हॉस्टल में एमडीएस की छात्रा का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी युवकों का पता स्पष्ट नहीं है।

टीएमयू मीडिया प्रभारी = हॉस्टल में एमडीएस की छात्रा डॉ. वैशाली की रूममेट ने उसके फंदा लगा लेने की सूचना दी थी। इसके बाद विवि प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को जांच में जिस प्रकार की सहायता की जरूरत होगी विवि प्रशासन उसका साथ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed