{"_id":"6154ae028ebc3e61ea17f60e","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd226835649","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ गंगा पर इस बार लगेगा प्रसिद्ध कार्तिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ गंगा पर इस बार लगेगा प्रसिद्ध कार्तिक मेला
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़ गंगा खादर में ऐतिहासिक कार्तिक मेले के आयोजन के संकेत दिए हैं। बीते दो वर्ष से कोरोना की वजह से मेला नहीं लग सका है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह भी रहे। रेखा नागर ने कहा कि ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेले का आयोजन हो रहा है और न ही दीपदान जैसे धार्मिक अनुष्ठान। ऐसी स्थिति में इस बार मेले के आयोजन की अनुमति दी जाए। अध्यक्ष ने कुछ सड़क निर्माण के भी प्रस्ताव मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने रखे। किठौर से बाबूगढ़ की ओर आने वाले लोगों के लिए लोटी से बाबूगढ़ तक करीब 16 किलोमीटर मार्ग का मुद्दा भी उठाया। इस मार्ग को हजारों लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग करते हैं। उन्होंने हापुड़ से किठौर तक भी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई। अध्यक्ष ने कहा कि इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।