{"_id":"6153583a8ebc3e0def3d9344","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2267748105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर किया पेंट, विरोध में गुर्जरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर किया पेंट, विरोध में गुर्जरों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गढ़ में हिरनपुरा चौकी के पास बोर्ड को पोतने वाले के खिलाफ प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के लोग।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर किया पेंट, विरोध में गुर्जरों का प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। हिरनपुर चौकी गांव में सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर कुछ तत्वों ने पेंट से पुताई कर दी। इससे आक्रोशित गुर्जर समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनपुरा चौकी के पास गुर्जर समाज के लोगों ने एक सप्ताह पूर्व एक बोर्ड लगाया था जिस पर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज लिखा था। मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा तो बोर्ड पर किसी ने पीला पेंट कर दिया था। थोड़ी ही देर में आसपास के गांवों में सूचना फैल गई। गुर्जर समाज के आक्रोशित लोगों ने हिरनपुरा चौकी के पास के चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सरनजीत सिंह ने बताया कि यह कार्य विवाद की स्थिति उत्पन्न करने के मकसद से किसी शरारती तत्व ने किया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में आक्रोश है, लेकिन कोई भी व्यक्ति गलत हरकत नहीं करेगा। सूचना के बाद इंस्पेक्टर रघुराज सिंह पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिन्होंने समाज के लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं आदेश कुमार, संजीव कुमार, सुधीर कुमार, बिन्नू, अंबुज तंवर, राहुल, सौरभ, सचिन ने इंस्पेक्टर को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उधर सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस संबंध में तहरीर मिल चुकी है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।