फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

गड्ढे में गिरी बाइक, सिर सड़क में टकराने से महिला की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मृतका रेखा शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : GARH
गड्ढे में गिरी बाइक, सिर सड़क में टकराने से महिला की गई जान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बेटे के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रही एक महिला की जान गढ़-मेरठ रोड के एक गड्ढे ने ले ली। पौपाई गांव के पास एक गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से गिरी महिला का सिर सड़क में टकराकर फट गया था बृहस्पतिवार को मेरठ में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
गढ़ के राजीव नगर निवासी पुनीत शर्मा बुधवार की शाम अपनी मां रेखा शर्मा को दवाई दिलाने के लिए बाइक से मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव पौपाई के पास पहुंचे तो बाइक सड़क के गड्ढे में जा गिरी। बाइक पर पीछे बैठीं पुनीत का मां रेखा शर्मा (50) नीचे गिरीं तो उनका सिर सड़क से टकरा गया। पुनीत मां को को आननफानन मेरठ के निजी अस्पताल में ले गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे रेखा शर्मा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई किए गढ़मुक्तेश्वर में रेखा का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेटे ने कहा प्रशासन और नेता हैं जिम्मेदार
रेखा शर्मा के दो बेटे दीपांशु, पुनीत और दो बेटियां पूजा और ज्योति शर्मा हैं। रेखा के पति राकेश कुमार का करीब 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनके बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है। रेखा के बेटे पुनीत ने बिलखते हुए कहा कि उनकी मां की मौत के जिम्मेदार प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं। गढ़ चौपला से लेकर नानपुर तक मेरठ रोड पूरी तरह से गहरे गड्ढों में तब्दील है, जिसके चलते अनजान राहगीर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बता दें कि 2018 में मेरठ रोड स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित कर दिया गया था। जो आज के समय पर नेशनल हाईवे है, लेकिन नेशनल हाईवे पर गढ़ से लेकर नानपुर तक गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। गड्ढे में गिरकर करीब 1 साल पहले भाई के साथ मेरठ जा रही युवती की भी मौत हुई थी, उसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराएंगे मरम्मत
-शासन द्वारा सभी मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत सभी संबंधित विभागों से वार्ता कर सड़कों की मरम्मत कार्य जल्द कराया जाएगा।- अरविंद कुमार द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed