फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए 13 गांवों में महाअभियान आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए 13 गांवों में महाअभियान आज
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए शनिवार को तीन ब्लॉक के 13 गांवों, शहर के दो मोहल्लों एवं अन्य इलाकों में विशेष अभियान चलेगा। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू होगा। शनिवार को केवल दूसरे डोज वालों के लिए ही रिजर्व किया गया है, इसलिए लोग आज वैक्सीन का पहला डोज नहीं ले सकेेंगे।
जिले में टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। शुरूआत में वैक्सीन के दो डोज का अंतराल 28 दिन रखा गया था। बाद में कोविशील्ड से टीकाकरण की दोनों डोज के बीच 84 दिन का समय निर्धारित कर दिया गया। अब तक पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 3.94 लाख पहुंच गई है। जबकि दूसरा टीका सिर्फ 75810 लोगों ने ही लगवाया है। ऐसे में शासन ने दूसरा डोज लगाने के लिए शनिवार को रिजर्व किया है। दूसरा डोज लगाने के लिए महाअभियान केे तहत 13 ऐसे गांव चुने गए हैं जहां बड़ी संख्या में लोगों का दूसरे डोज का समय भी पूरा हो गया है। आशा, आंगनबाडिय़ों को लोगों के घर घर जाकर, जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आज इन गांवों में मिलेगा दूसरा डोज
हापुड़ ब्लॉक के गांव भटियाना, सरावा, नूरपुर, मलकपुर, कांवी, कस्तला, अल्लीपुर और मोहल्ला भीमनगर, अर्जुननगर, गढ़ ब्लॉक के करीमपुर, खिलवाई, सिंभावली ब्लॉक के बुकलाना, जखेड़ा, हरोड़ा, भरना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों पर भी लगेंगे टीके
पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, सीएचसी गढ़, पीएचसी दौतई, पीएचसी गालंद, सीएचसी सपनावत, सीएचसी धौलाना, पीएचसी सिंभावली, एएनएमटीसी पिलखुवा, सीएचसी पिलखुवा।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण----470597
पहला टीका------394787
दूसरा टीका-------75810
शुक्रवार को 4099 को लगे टीके
शुक्रवार को जिले में 4099 लोगों का टीकाकरण कराया गया। इसमें 2320 पुरुष व 1779 महिलाएं शामिल हुए। बरसात का मौसम होने के कारण शुक्रवार को कम संख्या में टीके लग सके।
-दूसरा डोज लगने पर ही कोरोना से लडने में होंगे सक्षम
टीके का दूसरा डोज लगने पर ही लोग इस बीमारी से लडने में सक्षम होंगे। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक दूसरा डोज नहीं लगवाया है, वह शनिवार को लगवा लें। शनिवार को सिर्फ दूसरा डोज ही लगाया जाएगा।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
महिला, अभिभावक स्पेशल बूथ के स्लॉट खाली
हापुड़। महिला और अभिभावकों के लिए तैयार तीन स्पेशल वार्डों में से दो पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कराने वाले नहीं पहुंच रहे हैं। इन बूथों पर आधे से भी कम लोग टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं।
टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए जिले में अनेकों बूथ बनाए गए हैं। इसमें महिलाओं के लिए कोठीगेट स्थित पीपीसी पर महिला स्पेशल वार्ड बनाया गया है। जिसमें टीकाकरण के लिए शुक्रवार को भी 200 स्लॉट खोले गए थे। लेकिन दोपहर तक 45 महिलाओं ने ही स्लॉट बुक कराकर टीकाकरण कराया।

हालांकि हेल्प डेस्क द्वारा बिना स्लॉट बुक कराए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं के खुद ही स्लॉट बुक किए जिसके चलते यह संख्या करीब 90 तक पहुंच सकी। यही हाल अभिभावक स्पेशल बूथों का रहा। जिला अस्पताल पर बने स्पेशल बूथ पर आधे से भी कम अभिभावक पहुंचे। यहां भी 200 अभिभावकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 95 के करीब ही बूथ तक पहुंच सके।
ने को मिल रहा है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed