फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

सिंभावली में चुनाव आज, हापुड़, गढ़, धौलाना में बने निर्विरोध प्रमुख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली में चुनाव आज, हापुड़, गढ़, धौलाना में बने निर्विरोध प्रमुख
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए सपा और भाजपा के बीच दिलचस्प मुकाबले के बीच आज मतदान होगा। बाकी तीन ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की औपचारिक घोषणा और प्रमाणपत्र वितरण भी शनिवार को ही हो जाएगा।
धौलाना से भाजपा के निशांत शिशौदिया, गढ़ से कृष्णा देवी, हापुड़ से ममता अकेले ही चुनाव में हैं। इनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता बृहस्पतिवार को नामांकन की समयावधि खत्म होने के साथ ही साफ हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी हुई तो इन तीनों के पर्चे बरकार रहे। उधर भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की घोषित सूची में सिंभावली ब्लॉक से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं था। बाद में भाजपा ने सपा की शिवानी यादव के सामने चंचल रानी को प्रत्याशी बना दिया। अब शनिवार को सिंभावली ब्लॉक कार्यालय पर मतदान होगा। डीएम अनुज सिंह ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

दूसरी बार प्रमुख बनेंगी ममता
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर निवासी व प्रधानमंत्री के खानदान से ममता तेवतिया दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख बनेगी। उनके पति हरेंद्र चौधरी भी एक बार प्रमुख रह चुके हैं। ऐेसे में इस परिवार में तीसरी बार प्रमुखी लौट रही है। हरेंद्र चौधरी भाजपा नेता हैं और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी हैं। हरेंद्र 2005 में हापुड़ से ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके बाद उनकी पत्नी ममता 2010 में प्रमुख निर्वाचित हुई। इसके बाद अब तीसरी बार उनकी पत्नी ममता प्रमुख बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता ने लगाया अपहरण का आरोप
हापुड़ ब्लॉक से पर्चा भरने की तैयारी करने वाले राहुल शर्मा नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट नहीं पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को प्रेसनोट जारी करते हुए कहा है कि वह नामांकन के लिए केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और कार में अज्ञात स्थान पर ले गए। शाम के समय उन्हें छोड़ा गया। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस या डीएम से नहीं की है।
सिंभावली में किसके सिर ताज, 101 वोटर करेंगे फैसला
सिंभावली ब्लॉक के101 बीडीसी तय करेंगे कि यहां ताज किसके सिर सजेगा। सपा नेता सतपाल यादव की पुत्री शिवानी यादव को उनके गढ़ में भाजपा समर्थित चंचल रानी ने चुनौती दी है।

एआरओ विनय रावत ने बताया कि मतदान के लिए ब्लॉक परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, मतदान करने के लिए केवल बीडीसी क्षेत्र पंचायत सदस्य को ही मतदान स्थल जाने की अनुमति रहेगी। मतदान स्थल के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा। वहीं वाहन भी कम से कम 200 मीटर दूर खड़े किए जाएंगे। वहीं सीओ पवन कुमार ने बताया कि तीन स्थानों पर बेरिकेडिंग की जाएगी। ब्लॉक के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर समेत भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मोबाइल, कैमरा जैसी वस्तुएं अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed