फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

वैक्सीन खत्म होने की वजह से केंद्रों से मायूस लौटे 6600 लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टीका लगवाने के लिए प्रीक्षा करतीं महिलाएं - फोटो : HAPUR
वैक्सीन खत्म होने की वजह से केंद्रों से मायूस लौटे 6600 लोग
विज्ञापन

हापुड़। बुधवार को जिले में सिर्फ 400 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। केंद्रों पर हर रोज औसतन 7000 लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। बुधवार को टीका न होने की वजह से करीब 6600 लोगों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि देर शाम 3100 डोज मिल गए। लेकिन इसके बावजूद संकट बरकरार रहेगा और बृहस्पतिवार को सिर्फ आधे केंद्रों पर ही टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए एक जुलाई से चलने वाला बड़ा अभियान वैक्सीन किल्लत के चलते अब पांच जुलाई से चलाया जाएगा।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। तब से लेकर 28 जून तक जिले में वैक्सीन की कोई किल्लत नहीं बनी। बीते 27 दिनों से अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा था। प्रतिदिन सात हजार लोगों को टीके लग रहे थे। मंगलवार को टीकाकरण नहीं हो सका था, बुधवार को भी 16 बूथों पर टीकाकरण नहीं हो सका। कई लोग तो वैक्सीन के इंतजार में अस्पताल परिसर में ही घंटों बैठे रहे। उधर टीकाकरण के लिए बड़ा अभियान अब पांच जुलाई से चलाया जाएगा। शुरूआती चार दिन जागरूकता के कार्यक्रम चलेंगे। इसके साथ ही पूर्व में बूथों पर चल रहा टीकाकरण पहले की तरह की चलता रहेगा। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही आगामी दिनों की योजना स्वास्थ्य विभाग तैयार करेगा।
विज्ञापन

देर शाम मिली वैक्सीन
जिले को देर शाम कोरोना वैैक्सीन के 3100 डोज मिले। इसमें 2600 कोविशील्ड व 500 कोवॉक्सीन हैं। वैक्सीन को कोल्डचेन में पहुंचा दिया गया है जहां से बृहस्पतिवार को केंद्रों पर इनका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 मिनट में बुक हो गए 1100 स्लॉट
कोरोना टीकाकरण के लिए एक जुलाई को 1100 स्लॉट खोले गए। बुधवार शाम 6 बजे स्लॉट खुला जो महज पांच मिनट में ही फुल हो गया। 18 से 44 साल के लोगों के लिए यह सुविधा शुरू की गई थी।

45 से ऊपर वालों के लिए
11 बूथ, 1550 को लगेगा टीका-
बूथ टीका लक्ष्य
जिला अस्पताल 150
सीएचसी हापुड़ 250
सिंभावली सीएचसी 250
हापुड़ पीपीसी 300
धौलाना सीएचसी 100
गढ़ सीएचसी 200
पिलखुवा एएनएमटीसी 300
18 से 44 वालों के लिए
11 बूथ, 1100 को लगेंगे टीके-
बूथ टीकाकरण
पीपीसी हापुड़ 100
पीएचसी कस्तला 100
सीएचसी हापुड़ 100
जिला अस्पताल 100
सीएचसी गढ़ 100
पीएचसी दौतई 100
सीएचसी धौलाना 100
पीएचसी गालंद 100
पीएचसी सिंभावली 100
सीएचसी सिंभावली 100
सीएचसी पिलखुवा 100
----
आज 11 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
वैक्सीन के 3100 डोज मिल गए हैं। एक जुलाई को 11 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। अभिभावक स्पेशल, महिला स्पेशल बूथ पहले की तरह चलेंगे। युवाओं को स्लॉट बुकिंग के बाद ही टीका लगेगा। -डॉ.संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed