{"_id":"60a55aec8ebc3e99ae52f877","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd218965521","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादपुर में घर-घर बीमार, नहीं लगा जांच कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादपुर में घर-घर बीमार, नहीं लगा जांच कैंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। करीब 18 हजार की आबादी वाले मुरादपुर गांव में कोरोना जैसे लक्षणों वाली बीमारी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में घर-घर बुखार के मरीज हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने यहां जांच शिविर नहीं लगाया है। ग्रामीण बताते हैं कि उनके गांव में कोरोना का कोई जांच शिविर नहीं लगा। सिंभावली पीएचसी और सिखैड़ा सीएचसी करीब छह किलोमीटर दूर हैं।
गांव में ही लगे शिविर
सीएचसी-पीएचसी तक जाने में लोगों की हालत और बिगड़ जाती है। गांव में ही कैंप लगाकर जांच होनी चाहिए ताकि समय से उपचार मिल सके। इसलिए -सदाकत, ग्रामीण
सख्ती करे सरकार
कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सख्ती के साथ अभियान चलाना चाहिए। लोगों को जागरुक किया जाए और समय पर जांच व उपचार की सुविधा मिले।
इरफान, ग्रामीण
करा रहे सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। -फराहिम, नवनिर्वाचित प्रधान, मुरादपुर
जल्द लगाएंगे कैंप
गांवों में कैंप लगाकर जांच और दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। मुरादपुर में भी जल्द कैंप लगाया जाएगा। गांव में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजकर शासन द्वारा भेजी गई दवाओं की किट का वितरण कराया जा रहा है। -डा. आनंदमणि-सीएचसी अधीक्षक, सिखैड़ा