फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

दो मार्च को चस्पा होगी पंचायतों के आरक्षण की सूची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो मार्च को चस्पा होगी पंचायतों के आरक्षण की सूची
विज्ञापन

हापुड़। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की सूची को जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा हो जाएगी। इसके बाद अनंतिम सूची का 15 मार्च को प्रकाशन कर शासन को भेज दी जाएगी। इससे पहले बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा प्रधान पद और बीडीसी पद के लिए आरक्षण चार्ट जारी कर दिया गया है। जिले में 92 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। जबकि कुल 101 पदों को अनारक्षित रखा गया है।
वर्ष 1995 में लागू आरक्षण को चक्रानुक्रम में लागू कर जिले में अलग अलग पदों के आरक्षण की प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। जिले में कुल 273 ग्राम प्रधान, 471 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 19 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है। ब्लॉकवार मिली रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा प्रधान व बीडीसी पद के लिए आरक्षण चार्ट जारी कर दिया गया है। प्रधान पद के लिए जिले की 273 ग्राम पंचायतों के 101 पद अनारक्षित होंगे। जबकि 92 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। जिनमें सामान्य महिला के 49 पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन

जबकि क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की जिले में 471 सीटों में महिलाओं के कब्जे में कुल 158 सीटें आएंगी। 171 सीट पूरी तरह से अनारक्षित रहेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को जिलाधिकारी द्वारा शासनादेशों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला घोषित किया है। जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण चार्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है। जिला पंचायत के 19 पदों में से 4 पद अनुसूचित जाति महिला पुरुष, पांच सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पुरुष और शेष दस सीटें अनारक्षित रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर अब दो से तीन मार्च तक प्रस्तावित आरक्षण की सूची का प्रकाशन तहसील, ब्लॉक, जिला स्तर पर होगा। इसके बाद चार मार्च से आठ मार्च तक प्रस्ताव पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 9 मार्च को प्रस्तावित आरक्षण पर आयी आपत्तियों को इकट्ठा किया जाएगा। 10 से 12 मार्च तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपत्तियां का निराकरण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed