फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

फेसबुक पर डेढ़ मिनट की वीडियो अपलोड कर कारोबारी ने लगाया फंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फेसबुक पर डेढ़ मिनट की वीडियो अपलोड कर कारोबारी ने लगाया फंदा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के गौतमनगर बौंझा निवासी शीशा कारोबारी अंकित कश्यप (26) ने कमरे में फंदा लगा लिया। फंदा लगाने से पहले अंकित ने डेढ़ मिनट का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया। इसमें जिसमें उसने अपनी पूर्व प्रेमिका के पिता और चाचा पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। कारोबारी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रेमिका के पिता व चाचा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
गौतमनगर बौंझा निवासी कार मैकेनिक ओमवीर कश्यप का 26 वर्षीय बेटा अंकित कश्यप दादरी में शीशे की दुकान करता था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अंकित अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह अंकित के कुछ दोस्त घर पर पहुंचे और उसके द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो पंखे से चुन्नी के फंदे पर अंकित का शव लटका था। सूचना पर सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फेसबुक पर अपलोड वीडियो में अंकित ने पूर्व प्रेमिका के पिता और चाचा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अंकित के परिजनों ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक मेसेज की इतनी बड़ी सजा नहीं देनी थी
फेसबुक पर अपलोड किए गए डेढ़ मिनट के वीडियो में अंकित ने अपनी पूर्व प्रेमिका को संबोधित किया है। उसने कहा कि एक मेसेज की इतनी बड़ी सजा नहीं देनी चाहिए थी। मैं तुम्हारी जिंदगी में इंटरफेयर नहीं कर रहा था। वीडियो में अंकित ने पूर्व प्रेमिका से यह भी कहा कि उनका संबंध ढाई साल तक रहा। शादी का वादा भी किया। अब शादी भी हो गई है। मैंने इंस्टाग्राम पर मेसेज किया तो तुमने अपने पापा को बता दिया। तुम्हारे पापा और चाचा ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मुझ पर छह-सात केस लगवा दिए हैं। रात में 11 बजकर 40 मिनट पर वह जान से मरवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर अंकित को पीटने का भी आरोप
अंकित के चाचा रविन्द्र ने बताया कि अंकित का युवती के साथ प्रेम प्रसंग था करीब छह महीने पहले मामला पुलिस के पास भी गया था जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। तीन महीने पहले युवती की शादी हो चुकी है। तबसे अंकित उसके संपर्क में नहीं था। परिजनों ने पूर्व प्रेमिका के पिता व चाचा पर शुक्रवार रात अंकित के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि अंकित के शरीर पर चोट के निशान भी थे।

तड़के 4 बजे अपलोड किया वीडियो, मेमोरी कार्ड तोड़कर फेंका
पुलिस ने अंकित का फेसबुक अकाउंट खंगाला तो शनिवार तड़के करीब 4 बजे उसने वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद उसने फंदा लगाया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले अंकित ने अपना मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था। साथ ही उसका मेमोरी कार्ड तोड़कर फेंक दिया। दोनों चीज पुलिस को ड्राइंग रूम से बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed