{"_id":"6089a5ce8ebc3e8dc456993b","slug":"hapur-news-ghaziabad-city-news-gbd2178987118","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर पति को पीटा
विज्ञापन

मसूरी। डासना की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के पति का कहना है कि वह घर पर पहुंचा तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने अपने भाइयों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। महिला के पति की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने पड़ोसी चार भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला के पति का कहना है कि गत सोमवार को वह जरूरी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक चांद घर में घुसा और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उनकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित का कहना है कि वह जैसे ही घर पहुंचा तो आरोपी उसकी पत्नी को दबोचे हुए था। उसने विरोध किया तो चांद ने अपने तीन भाइयों यूसुफ, नासरत और इमरान को भी बुला लिया। चारों भाइयों ने उसे व उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।