फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur dhaulana chemical factory two employees cleaning tank one died one serious

हापुड़: केमिकल कंपनी में टैंक साफ करने उतरे दो मजदूर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 02 May 2022 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी देवेन्द्र सिसौदिया, अमर उजाला, धौलाना (हापुड़)
देवेन्द्र सिसौदिया, अमर उजाला, धौलाना (हापुड़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 May 2022 04:29 PM IST
सार

केमिकल कंपनी के परिसर में केमिकल भंडारण के लिए कई अंडरग्राउंड टैंक निर्मित किए गए हैं। इन्हीं में से एक टैंक की सफाई के लिए सोमवार की सुबह कर्मी उमेश कुमार नीचे उतरा था। टैंक की  सफाई के दौरान मजदूर का दम घुटने लगा तो उसने अपने सहयोगी मजदूर को आवाज लगा कर मदद के लिए पुकारा।

विज्ञापन
hapur dhaulana chemical factory two employees cleaning tank one died one serious
केमिकल फैक्टरी में केमिकल टैंक की सफाई के दौरान एक कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजदूरों के जीवन से औद्योगिक इकाइयों में किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका नजारा यूपीएसआईडीसी के फेज टू में संचालित लीना आर्गेनिक्स केमिकल में टैंक की सफाई कर रहे मजदूर की मौत के मामले में देखने को मिला।

विज्ञापन


हापुड़ के धौलाना में मसूरी-गुलावटी मार्ग स्थित यूपीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में केमिकल्स बनाने की  फैक्टरी लीना ऑर्गेनिक्स कंपनी के टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से बेहोश हो गए। बदहवासी की स्थिति में मजदूरों को गाजियाबाद के एक अस्पताल में  भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


केमिकल कंपनी में टैंक की सफाई के दौरान हुई मजदूर की मौत की भनक लगते ही एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह मौके पर पहुंचीं। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया मृतक उमेश कुमार पुत्र जुगेंद्र निवासी छायसा व घायल सतीश निवासी ग्राम पटाडी गौतमबुद्ध नगर लीना आर्गेनिक्स कंपनी का ही मजदूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल कंपनी के परिसर में केमिकल भंडारण के लिए कई अंडरग्राउंड टैंक निर्मित किए गए हैं। इन्हीं में से एक टैंक की सफाई के लिए सोमवार की सुबह कर्मी उमेश कुमार नीचे उतरा था। टैंक की  सफाई के दौरान मजदूर का दम घुटने लगा तो उसने अपने सहयोगी मजदूर को आवाज लगा कर मदद के लिए पुकारा।

आवाज सुनकर सतीश नाम का मजदूर भी टैंक में उतर गया। केमिकल टैंक में जहरीली गैस के चलते दोनों मजदूरों का दम घुटने लगा। दोनों मजदूर टैंक के अंदर ही बेहोश हो गए। कंपनी में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने गैस के प्रभाव के चलते बेहोश हुए दोनों मजदूरों को बाहर निकाला।

बदहवासी की स्थिति में दोनों मजदूरों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उमेश की मौत हो गई। मजदूर सतीश की हालत ही गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में जब कंपनी के संचालक आशु मित्तल से संपर्क साधा गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।


जिला अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि टैंक साफ करते समय कंपनी के कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा कवच प्रदान नहीं किए गए। यह मजदूरों के जीवन से की गई घोर लापरवाही का परिणाम है। उधर कंपनी पहुंचीं एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो फैक्टरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed