{"_id":"619a968c99433b37a521cda8","slug":"hapur-blast-in-cylinder-at-banquet-hall-during-wedding-ceremony-fire-breaks-tense-situation-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में धमाका: चल रही थीं वैवाहिक रस्में, एक के बाद फटे कई सिलिंडर, उठने लगीं ऊंची-ऊंची आग की लपटें और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में धमाका: चल रही थीं वैवाहिक रस्में, एक के बाद फटे कई सिलिंडर, उठने लगीं ऊंची-ऊंची आग की लपटें और...
Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
सार
आग और धुएं के कारण हॉल के ऊपरी हिस्से में बने कमरों में कुछ लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हापुड़ में शादी के दौरान लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के चंडी रोड स्थित राजमहल बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान सिलिंडर में आग लग गई। एक के बाद एक दूसरे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली और कई सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के दौरान कुछ लोग बैंक्वेट हॉल के ऊपर बने कमरों में फंस गए। जिन्हें धुएं के बीच फायर ब्रिगेड व पुलिस ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल में पन्ना पुरी निवासी एक युवक की शादी थी। शाम के समय बरात आई और धूमधाम से शादी की रस्में पूरी की जा रही थी। इसी दौरान खाने की एक स्टॉल पर लगा घरेलू सिलिंडर लीक हो गया। सिलिंडर लीक होने से उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
आसपास के दूसरे सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। आग से एक के बाद एक कई सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बैंक्वेट हॉल में आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।
आग और धुएं के कारण हॉल के ऊपरी हिस्से में बने कमरों में कुछ लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कमरों में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। कुल मिलाकर आग से कोई हताहत नहीं हुआ।