{"_id":"576c33784f1c1bd632b4829d","slug":"hankers-two-girls-together-at-the-insistence-of-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
एक लड़की के भाई ने दूसरी युवती के मुंह पर कालिख पोती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। दो युवतियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पटेल मार्ग पर हंगामा हो गया। एक लड़की ने दूसरी युवती के भाई पर मारपीट करने, मुंह पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाने और वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। टीना और मीना (दोनों नाम काल्पनिक) सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। करीब एक साल पहले दोनों ने थाने आकर शिकायत की थी कि वह साथ रहना चाहती हैं, मगर परिजन उनका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
तब पुलिस ने उन्हें समझाकर भेज दिया था। करीब तीन माह पहले दोनों युवतियां घर से भाग गई थीं। बृहस्पतिवार को मीना (20) के परिजनों को सूचना मिली कि दोनों सिहानी गेट के ही एक गांव में रह रही हैं।
विज्ञापन
परिजन वहां पहुंचे और उसे जबरन लेकर जाने लगे तो टीना (23) ने विरोध किया। टीना का आरोप है कि मीना के भाई ने उसकी पिटाई की, मुंह पर कालिख पोतकर उसे पूरे मोहल्ले में घुमाया। उसकी वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दी।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को थाने ले आई। उनके परिजनों को भी थाने बुला लिया। पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाया और उनके परिजनों के साथ भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि मारपीट आदि आरोपों में तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।
दरोगा जी! हमारी शादी करा दो
सिहानी गेट थाने में दोनों युवतियों ने कहा कि वह दोनों आपस में शादी करके साथ में जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने एसएचओ से कहा कि ‘दरोगा जी, आप ही हमारी शादी करा दो।’ बता दें कि दोनों युवतियां पिछले तीन माह से राजनगर के मकानों में मेड का कार्य कर अपना खर्च चला रही थीं और किराए के मकान में रह रही थीं।