{"_id":"6aecdc3491b19ac50608f53c","slug":"haji-salmans-lawyer-has-withdrawn-the-bail-application-the-accused-will-remain-in-jail-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1016871-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हाजी सलमान के वकील ने वापस ली जमानत अर्जी, जेल में ही रहेगा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हाजी सलमान के वकील ने वापस ली जमानत अर्जी, जेल में ही रहेगा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी के बहुचर्चित हाजी सलमान मामले में बृहस्पतिवार को जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले ही आरोपी के वकील ने प्रार्थना पत्र वापस ले लिया। इसके बाद विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी एसटी जितेंद्र मिश्रा की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। ऐसे में हाजी सलमान को फिलहाल जिला कारागार में ही रहना होगा।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार हाजी सलमान की ओर से 25 अगस्त को अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर कई तारीखों पर सुनवाई हुई, लेकिन विभिन्न कारणों से मामले में अंतिम बहस नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को अदालत में जमानत याचिका पर अंतिम बहस होनी थी। हालांकि सुनवाई शुरू होने से पहले ही सलमान के अधिवक्ता ने जमानत प्रार्थना पत्र वापस ले लिया। बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी पर जोर नहीं दिए जाने के कारण अदालत ने याचिका खारिज कर दी। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सलमान को जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन