फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Had to make rounds of police stations and outposts for two months just to file a theft report.

Ghaziabad News: चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने-चौकियों के दो माह काटने पड़े चक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Had to make rounds of police stations and outposts for two months just to file a theft report.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित इंडोफास्ट ईवी स्मार्ट बैटरी शोरूम से बैटरियां चोरी होने के मामला दर्ज करने में पुलिस ने दो माह लगा दिए। 25 जनवरी की देर रात वारदात हुई। कंपनी मालिक टीलामोड़ थानाक्षेत्र के अफजलपुर निवासी अमित कुमार ने शिकायत की थी। डायल 112 मौके पर भी पहुंची और तहरीर भी दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद 31 मार्च की रात साहिबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि वह एलेथिया इन्फोटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। श्यामपार्क एक्सटेंशन में उनका इंडोफास्ट ईवी स्मार्ट बैटरी नाम से शोरूम भी है। 25 जनवरी की देर रात शोरूम से कई ईवी बैटरी चोरी हो गईं। जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने आसपास के इलाके में पूछताछ की लेकिन जानकारी नहीं मिली। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को भी बुलाया। पुलिसकर्मी पहुंचे और मौका मुआयना भी किया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की हुई। दो माह तक थाने-चौकी के चक्कर काटने के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर ही चोरी का मामला दर्ज करा पाए।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्राथमिकी दर्ज करने में किस स्तर से लापरवाही बरती गई है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed