फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Had to give child to cousin brother, three including neighbor arrested

Ghaziabad News: मौसेरे भाई को देना था बच्चा, पड़ोसी समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Had to give child to cousin brother, three including neighbor arrested
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अर्थला में पड़ोसी ने मौसेरे भाई को बच्चा देने के लिए चार साल के किशोर को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर बच्चे को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। शुक्रवार को टीम ने मुख्य आरोपी और उसकी बहन व मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकेश उर्फ काले पुत्र अमरपाल उर्फ अमरू, बहन पूनम उर्फ गंजी निवासी संजय कॉलोनी अर्थला व दोनों के मौसा पाला पुत्र हरीराम निवासी लकड़मंडी थाना कोतवाली किला चौक पटियाला पंजाब को मोहननगर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसके मौसा पाला के बेटे बीरू की तीन-चार साल पहले शादी हुई थी। उसको कोई संतान नहीं है। पाला ने मुकेश से संतान दिलाने के लिए कहा था। दोनों ने मिलकर कई दिन पहले किसी बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई। योजना के तहत, 30 अप्रैल की दोपहर मुकेश के घर के पास रहने वाले कमलेश पजियार पुत्र रामभरोसे पजियार का चार साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

मुकेश ने बच्चे को अकेला देखकर उसे आइसक्रीम खिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वह बहन पूनम को बताकर बच्चे को उठाकर बाहर ले गया। काफी देर तक जब बच्चा कमलेश को नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कॉलेानी में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज से बच्चे की लोकेशन ट्रेस की गई तो उसमें वह मुकेश के साथ दिखा। कमलेश ने तुरंत मुकेश को पहचान कर पुलिस को उसका घर बताया। पुलिस जानकारी करने उसके घर गई तो वहां पूनम सभी को देखकर घबरा गई। हालांकि, कई घंटे तक उसने पुलिस को बहकाने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो वह टूट गई और अपहरण की पूरी योजना पुलिस को बता दी। पुलिस ने तुरंत मुकेश की लोकेशन ट्रैस की। वह अपने पास फोन नहीं रखता था। इससे टीम को उसका पता करने में दिक्कत आई। हालांकि, वह बच्चे को लेकर पंजाब की तरफ निकल गया था। टीम ने पूनम को साथ लेकर दिल्ली से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। कुछ घंटे बाद टीम ने मुकेश और पाला को भी मोहननगर से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी का कहना है कि मुकेश को बच्चा उठाकर ले जाने जबकि पूनम और पाला को साजिश रचने के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed