फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Had given drugs to the girl I was under control and started offering Namaz

Ghaziabad News: ड्रग देकर किया था युवती को वश में...पढ़ने लगी थी नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Had given drugs to the girl
I was under control and started offering Namaz
गाजियाबाद। फराज अथर ने युवती को नशे की ड्रग देकर अपने वश में कर लिया था। युवती ड्रग की आदी हो गई थी। ड्रग लेने के बाद फराज जो भी कहता, वो करने के लिए राजी हो जाती। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को नमाज पढ़ते देख लिया था। पूछने पर उसने बताया था कि वह धर्म परिवर्तन कर चुकी है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि फराज ने उनकी बेटी को नमाज पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया था। प्रशिक्षण के बाद वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ने लगी थी। परिवार वालों के विरोध के बावजूद बुर्का पहनती थी। उसके कमरे से कुरान और हदीस की किताबें मिली हैं। उसकी डायरी में भी लिखा है कि उसने अपना धर्म बदल लिया है।
विज्ञापन

फराज ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करा दिया था। इस ग्रुप में उसे मुस्लिम रीति-रिवाज की जानकारी दी जाती थी। युवती के पिता ने बताया कि बेटी फराज से शादी करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी। फराज ने धर्म परिवर्तन की शर्त इसलिए रखी थी ताकि वह इन्कार कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह राजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि फराज ने सगाई के बाद ही संपत्ति की मांग करनी शुरू कर दी थी। वह बेटी के हिस्से की संपत्ति को दहेज में मांग रहा था। संपत्ति नहीं मिली तो उसने बात करना बंद कर दिया। अगर संपत्ति मिल जाती तो वह उसे बेचकर शादी किए बगैर ही भाग जाता। उनका कहना है कि अगर फराज धोखा देकर न भागता तो बेटी की खुशी की खातिर वह अपनी संपत्ति उसे दे देते।


परिवार के सदस्य भी

बनाए जाएंगे आरोपी
डीसीपी ने बताया कि फराज की साजिश के बारे में उसके परिवार को जानकारी थी। वे लोग सगाई समारोह में शामिल भी हुए थे। युवती का धर्म परिवर्तन कराने में भी उन लोगों ने सहयोग किया। इसलिए सभी को आरोपी बनाया जाएगा। नमाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल से उन लोगों के नंबर मिल गए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


धर्मांतरण में उम्रकैद तक

की सजा का है प्रावधान
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। जुलाई में ही सरकार ने इस विधेयक को पास किया है। कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे कम से कम 60 दिन पहले डीएम को प्रार्थना पत्र देना होता है। पत्र में संपूर्ण विवरण देना अनिवार्य है। फराज इस प्रक्रिया को अपनाए बगैर ही युवती से निकाह कहना चाह रहा था। यह गैर कानूनी है।


तुम धोखेबाज हो...मैंने

तुम पर भरोसा किया
(दोनों के बीच की चैटिंग के अंश)
युवती के मोबाइल फोन से पुलिस को उसके और फराज के बीच की कई चैटिंग मिली हैं। इनसे पता चलता है कि युवती रोज ही ड्रग लेने लगी थी। वह फराज की धोखेबाजी को भी समझ गई थी।
1. युवती - मुझे नींद नहीं आ रही है, ड्रग का इंतजाम करो।
फराज - कल व्यवस्था हो जाएगी। मुझे परेशान मत करो।
युवती - तुम धोखेबाज हो, मैंने तुम पर भरोसा करके गलत किया।
फराज - सोने का टाइम है, सो जाओ, बाकी सब बात सुबह कर लेंगे।
2. युवती - मैंने नमाज पढ़ना और सजदा करना सीख लिया है।
फराज - अच्छी बात है, सारे स्टेप्स अच्छे से समझ लो।
युवती - समझ लिए हैं, सबकी प्रेक्टिस कर रही हूं, सब ठीक है।
3. युवती-मैंने अपने पापा को मना लिया है। शादी में तुम क्या पहनोगे।
फराज-तय कर लेंगे। सब हो जाएगा। जल्दी किस बात की है।

युवती-अपनी बहन और भाई के लिए भी देख लो.. क्या पहनना है।

फराज - जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं। समय पर सब हो जाएगा।
4. फराज- तुमने मुझसे कुछ छिपाया है, तुम्हारे किसी और से भी संबंध हैं।
युवती - तुम मुझ पर गलत इल्जाम लगा रहे हो, तुम मुझे धोखा दे रहे हो।
फराज - कोई बात नहीं, बाद में बात करेंगे।
युवती - मैंने बहुत बड़ी गलती की तुम पर भरोसा करके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed