{"_id":"577029fd4f1c1b857d79ac16","slug":"gym-yoga-both-important-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए जिम योग दोनों जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के लिए जिम योग दोनों जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
john abraham
- फोटो : getty images
वैशाली। सेक्टर-5 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में रविवार सुबह फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जॉन शॉप्रिक्स मॉल में जिम एवं स्पा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मॉल में जॉन अब्राहम ने अपने प्रशंसकों के सवालों का बखूबी जवाब दिया। उन्होंने लोगों को फिट रहने के लिए योग और जिम दोनों जरूरी बताया। जॉन ने लोगों से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की भी बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को फिटनेस का मंत्र देते हुए कहा कि फिट रहने के लिए 70 फीसदी डाइट और 30 फीसदी व्यायाम जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे रोजाना जिम करने के साथ योग भी करते हैं। 29 जुलाई को उनकी फिल्म ढिशूम रिलीज होगी। इसमें वह पुलिस का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन