फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Guest house operator accused of assault and attempted rape

Ghaziabad News: गेस्ट हाउस संचालक पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Guest house operator accused of assault and attempted rape
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी में गेस्ट हाउस मालिक व उसके साथी पर युवती से मारपीट के बाद दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। मामला 25 जून की दोपहर का है, पुलिस ने संदीप माहेश्वरी और उनके साथी लेफ्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि वह गेस्ट हाउस में नौकरी करती है। 25 जून की दोपहर गेस्ट हाउस मालिक संदीप माहेश्वरी अपने साथी लेफ्टी के साथ वहां पहुंचे। दोनों ने योजना के तहत उसे कमरे में बुलाया और काम के बारे में बात करने लगे। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तब आरोपियों ने मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह भागी और परिवार के पास पहुंची। इसके बाद थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed