{"_id":"6a358e472d13d61274084c27","slug":"gst-raid-on-meat-export-firm-tax-evasion-worth-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-912800-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मीट एक्सपोर्ट करने वाली फर्म पर जीएसटी का छापा, 57 लाख की कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मीट एक्सपोर्ट करने वाली फर्म पर जीएसटी का छापा, 57 लाख की कर चोरी पकड़ी
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाड़ी देशों में फ्रोजन मीट की सप्लाई करने वाली अल नासिर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने करीब 57 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि फर्म ने 11.12 करोड़ रुपये का टर्नओवर रिटर्न में कम दर्शाया। मौके पर फर्म प्रबंधन ने 19 लाख रुपये जमा किए हैं। शेष राशि जमा करने के लिए समय लिया गया है। नोटिस जारी कर दस्तावेज सीज कर दिए गए हैं।
जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने बृहस्पतिवार को कंपनी के डासना (गाजियाबाद) और ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। दोनों स्थानों पर करीब 10 घंटे तक चली कार्रवाई में कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए।
जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-1 गाजियाबाद जोन-प्रथम रामकेश्वर ने बताया कि अल नासिर फर्म स्लॉटर हाउस संचालित करती है। पशुओं को खरीदकर उनसे प्राप्त मीट व उप-उत्पादों की बिक्री की जाती है। खाड़ी देशों में निर्यात के दौरान सरकार से एक्सपोर्ट रिफंड भी लिया जा रहा था।
विज्ञापन
फर्म की जांच में पाया गया कि बिक्री कम दिखाकर देयता को आईटीसी से समायोजित किया जा रहा था। साथ ही भारी मात्रा में रिफंड लिया जा रहा था। जांच टीम में संयुक्त आयुक्त सुजाता सिंह, डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र नाथ सिंह, रियाजुद्दीन अंसारी, विनोद दुबे, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, अंजलि गुप्ता व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
-- --
100 करोड़ से अधिक कारोबार, कई देशों में सप्लाई
अपर आयुक्त ग्रेड-1 रामकेश्वर के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी का मीट कारोबार सालाना 100 करोड़ रुपये से अधिक का है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल टर्नओवर 114 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। फर्म से मीट का निर्यात ईरान, यूएई, सऊदी अरब और कतर सहित कई खाड़ी देशों में किया जाता है।