{"_id":"69ecf252c3df99d761065df2","slug":"gst-and-education-department-take-joint-action-against-rastogi-bookmart-ghaziabad-news-c-133-1-bul1030-152964-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। महंगे दामों पर कोर्स बेचने, टैक्स चोरी की शिकायत पर शनिवार को जीएसटी और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से अंसारी रोड स्थित रस्तोगी बुकमार्ट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जीएसटी और शिक्षा विभाग की टीम ने बुक स्टोर पर कार्य करने वाले लोगों को बाहर नहीं जाने दिया और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।
अभिभावकों ने आरोप लगाए कि कोर्स की किताबें खरीदने के लिए छात्रों पर तय दुकानों से खरीदारी का दबाव बनाया जाता है। उनका दावा था कि इसमें कमीशनखोरी का खेल चलता है। कुछ अभिभावकों ने बताया था कि उन्हें बाजार में सस्ती उपलब्ध किताबें भी इसी दुकान से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती है। स्कूल से उक्त दुकान से खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है। कार्रवाई के दौरान टीम ने खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड, स्टॉक विवरण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए।
कोट-- -
दस्तावेजों की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जांच के आधार पर टैक्स चोरी, अन्य अनियमितता के बारे में पता चल सकेगा। - जयंत सिंह उपायुक्त जीएसटी

कोट
दस्तावेजों की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जांच के आधार पर टैक्स चोरी, अन्य अनियमितता के बारे में पता चल सकेगा। - जयंत सिंह उपायुक्त जीएसटी