फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GRP handle Jhrkhurani gang boarded, three arrested

जीआरपी के हत्थे चढ़ा जहरखुरानी गिरोह, तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
GRP handle Jhrkhurani gang boarded, three arrested
गिरफ्तार

जीआरपी ने शुक्रवार को जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश ट्रेनों में पहले यात्रियों से दोस्ती करते थे और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक, चाय पिलाकर उनकी नगदी और कीमती सामान चुरा लेते थे।

विज्ञापन


इन बदमाशों ने 25 मई को मुरादाबाद के तीन पशु व्यापारियों के 1.70 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया था। जीआरपी ने इनके पास से 55 हजार रुपये की नगदी और 300 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन



बदमाशों की पहचान लालपुर, उत्तराखंड निवासी विजय, धामपुर (बिजनौर) निवासी नरेंद्र और खावरी अव्वल बिलारी (मुरादाबाद) निवासी तारा सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों ने 25 मई को मुरादाबाद पैसेंजर में दिल्ली से सवार हुए मुरादाबाद के तीन पशु व्यापारियों के साथ सफर शुरू किया। बदमाश भांप चुके थे कि उनके पास मोटी रकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर वह पशु व्यापारियों के साथ बैठ गए और उनसे दोस्ती कर गाजियाबाद से पहले ही उनको नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। तीनों पशु व्यापारियों को बेहोशी छा गई और बदमाशों ने उनके 1.70 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। गाजियाबाद में इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके अलावा तीन अन्य वारदातों में भी यह बदमाश शामिल रहे थे, लेकिन कभी पकड़े नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed