फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ground breaking ceremony: 278 investors ready to invest Rs 36 thousand crore in the city

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: 278 निवेशक शहर में 36 हजार करोड़ रुपये निवेश के लिए हुए तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony: 278 investors ready to invest Rs 36 thousand crore in the city
गाजियाबाद। एक साल के इंतजार के बाद जिले में 36220 करोड़ का निवेश कर 278 प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरेंगे। इन निवेशकों ने जमीन से लेकर विभिन्न विभागों से एनओसी लेकर निवेश करने की तैयारी कर ली है। 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों में निवेश के प्रस्तावों का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी विधानसभा क्षेत्रों में कराया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुए निवेशक सम्मेलन में गाजियाबाद के निवेशकों ने 1.12 लाख करोड़ रुपये निवेश करने के लिए 3672 प्रस्ताव दिए थे। इनमें एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट, हाउसिंग, आईटी, यूपीसीडा, डेयरी, उद्यान, मत्स्य पालन, एज्यूकेशन सेक्टर के प्रस्ताव थे। पहले चरण में इनमें से 278 प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए तैयार हो गए हैं। इनके निवेशकों ने जमीन से लेकर अन्य सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि इनमें से करीब 144 प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनमें 10 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जाना है। इनकी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लखनऊ में होगी। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से कम रकम वाले प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी स्थानीय स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन


हर विधानसभा स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
19 फरवरी को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे और निवेशकों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में रहेंगे। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कराया जाएगा। इसके लिए बड़ी एलईडी डिस्प्ले का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागवार जीबीसी के लिए तैयार हुए प्रोजेक्ट
विभाग प्रोजेक्ट की संख्या निवेश की रकम (करोड़ में)
एमएसएमई 160 2175
हैंडलूम 11 691
उद्यान विभाग 29 19020
आवास विभाग 34 8640
यूपीसीडा 15 3562
मेडिकल 01 800
पर्यटन विभाग 04 433
पशुपालन 01 100
सहकारिता विभाग 02 120
एक्साइज विभाग 02 110
डेयरी विभाग 02 71
आयुष विभाग 01 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed