फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Groom Sameer took his bride away in a helicopter in Hapur

एक विदाई ऐसी भी: मैदान में उतरा हेलीकॉप्टर... भीड़ बनाती रही वीडियो, दूल्हा-दुल्हान हवाई यात्रा कर हुए विदा

Mon, 03 Mar 2025 05:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

दूल्हा समीर चौहान ने बताया कि उन दोनों की इच्छा थी कि अपनी शादी को यादगार बनाएं। इसी वजह से उन्होंने हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने जाने का फैसला किया। इस अनोखी शादी के दौरान परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन
Groom Sameer took his bride away in a helicopter in Hapur
परिजनों के साथ दुल्हन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा नगर के मोहल्ला पबला रोड निवासी अनिल तोमर की बेटी की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हरियाणा का दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर रवाना हुआ। हेलीकॉप्टर देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


हरियाणा के रामपुर पटौदी निवासी दूल्हा समीर चौहान का रिश्ता पिलखुवा के पबला रोड निवासी अनिल तोमर की बेटी काजल तोमर से हुआ। बीते रविवार की शाम दूल्हा बरात लेकर पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित बालमुकुंद आनंद स्वरुप धर्मशाला में पहुंचा। सोमवार की सुबह विदाई के समय दुल्हन ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की लैंडिंग रामलीला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर हुई। करीब 11:30 बजे नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर से विदा हुआ। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों के चेहरे पर उत्सुकता और खुशी झलक रही थी। परिवारवालों के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों के लिए यह शादी यादगार बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीर चौहान ने बताया कि उन दोनों की इच्छा थी कि अपनी शादी को यादगार बनाएं। इसी वजह से उन्होंने हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने जाने का फैसला किया। इस अनोखी शादी के दौरान परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। हेलीकॉप्टर देखने के लिए स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ जमा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed