{"_id":"69fba073c185373bc307dcea","slug":"grocery-merchants-son-struck-with-shovel-after-milk-spoils-report-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18653-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूध खराब होने पर किराना व्यापारी के बेटे को मारा फावड़ा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूध खराब होने पर किराना व्यापारी के बेटे को मारा फावड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खोड़ा। भारत नगर गली नंबर-2 निवासी किराना व्यापारी राजकुमार के बेटे प्रतीक के सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। आरोपी कॉलोनी निवासी अनिल और राजू समेत तीन आरोपी है। विवाद 27 अप्रैल को दुकान से खरीदे गए दूध के पैकेट के खराब होने पर हुआ था। बेटे व खुद का इलाज कराने के बाद व्यापारी ने 6 मई को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह अपने घर में ही किराना की दुकान चलाते हैं। 27 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अनिल आया और दुकान से दूध का पैकेट लेकर गया था। रात 10 बजे वह दोबारा दुकान पर पहुंचा और दूध खराब होने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने, अनिल को 30 रुपये देने का प्रयास किया और कहा कि दोबारा कभी उनकी दुकान पर न आए। आरोप है कि अनिल ने अपने भाई और रिश्तेदार को बुलाकर लोहे की रॉड और फावड़े से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। राजू नामक युवक ने उनके बेटे प्रतीक के सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। वह अपने बेटे के साथ अस्पताल गए और इलाज कराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।