फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Green waste from households in 1190 will be in parks

घरों के कचरे से 1190 पार्कों में होगी हरियाली

Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Green waste from households in 1190 will be in parks
पार्क - फोटो : अमर उजाला

 घरों से प्रतिदिन निकलने वाला कचरा अब शहर को बदसूरत नहीं खूबसूरत बनाएगा। इस कचरे से नगर निगम खाद तैयार करेगा। इसके लिए प्रताप विहार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगा दिया गया है।

विज्ञापन


इस खाद का केमिकल टेस्ट कराकर नगर निगम अपने 1190 पार्कों और ग्रीन बेल्ट में इस्तेमाल करेगा। बड़ी मात्रा में बनने वाली इस खाद को नगर निगम मार्केट में भी उतारने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


प्रतिदिन 400 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण करने की क्षमता वाले प्लांट की स्थापना प्रताप विहार में डंपिंग साइट के पास कर दी गई है। मंगलवार से इस प्लांट में कूड़ा डालना शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार से कूड़ा उठाने में लगी निगम की 101 गाड़ियां इस प्लांट में कचरा डंप करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन तक इस कचरे को सुखाने और दवा छिड़कने के बाद सेनिटाइज किया जाएगा। एक जून से कचरे का निस्तारण शुरू किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीके सिन्हा ने बताया कि कूड़े से प्लास्टिक, पत्थर, कांच आदि अलग कर मशीनों के जरिए खाद तैयार की जाएगी।

कूड़े से बनने वाली खाद का केमिकल टेस्ट कराकर पार्कों में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्र्कों में इस्तेमाल के बावजूद खाद बची तो उसे बाजार में सस्ती दरों पर बिक्री के लिए उतारा जाएगा।


सूखे पार्कों में होगा पौधरोपण
नगर निगम उजड़े पार्कों को फिर हरा-भरा बनाएगा। बरसात के दिनों में इन पार्कों में पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए अभी से इन बंजर पार्कों की जमीन को पौधरोपण के लिए तैयार किया जाएगा। महापौर ने ‘ग्रीन गाजियाबाद, क्लीन गाजियाबाद’ मिशन में बंजर पार्कों को इसके लिए चयनित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed