फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grand welcome for BJP Kisan Morcha State President Devendra Singh at Brajghat Toll.

Ghaziabad News: ब्रजघाट टोल पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for BJP Kisan Morcha State President Devendra Singh at Brajghat Toll.
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का रविवार को ब्रजघाट टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कार्यकर्ताओं के साथ देवेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर संगठन विस्तार, किसान हित और जनकल्याण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा, संगठन की मजबूती ही किसानों के सशक्तिकरण का आधार है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवेंद्र सिंह का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और मजबूत होकर किसानों की आवाज बुलंद करेगा। कार्यकर्ताओं ने मोर्चा की सक्रियता और भविष्य की भूमिका पर भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पिंकी त्यागी, जितेंद्र सिंह मंगत, दीपक गौड़, करन गौतम, भगवानदास सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed